Home Tech & Gadget Realme के 5G फोन पर 24 हजार रुपये तक का फायदा, 21 मई तक ऑफर

Realme के 5G फोन पर 24 हजार रुपये तक का फायदा, 21 मई तक ऑफर

0
Realme के 5G फोन पर 24 हजार रुपये तक का फायदा, 21 मई तक ऑफर

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

फ्लिपकार्ट पर बिग बचत धमाल सेल चल रही है। 21 मई तक चलने वाली इस सेल में आप हर रेंज के स्मार्टफोन्स को बंपर डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। अगर आपका बजट 25 हजार रुपये के आसपास का है, तो Realme 9 Pro+ 5G आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन है। 8जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज वाले इस फोन का MRP 31,999 रुपये है। सेल में आप इसे 18 पर्सेंट डिस्काउंट के बाद 25,999 रुपये में खरीद सकते हैं। बैंक ऑफर के तहत फोन की कीमत को 10 पर्सेंट तक और कम किया जा सकता है। अगर आपके पास फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक का कार्ड है, तो आपको 5 पर्सेंट कैशबैक मिलेगा। एक्सचेंज ऑफर में इस फोन को आप 24,100 रुपये तक की छूट के साथ भी खरीद सकते हैं। 

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

फोन में कंपनी 2400×1080 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.7 का फुल एचडी+ डिस्प्ले ऑफर कर रही है। यह डिस्प्ले 90Hz के रिफ्रेश रेट और 360Hz के टच सैंप्लिंग रेट को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए कंपनी इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 भी दे रही है। फोन 8जीबी रैम और 256जीबी इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में आता है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 920 5G चिपसेट दिया गया है।   

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ तीन कैमरे लगे हैं। इनमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल लेंस शामिल है। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का इन-डिस्प्ले फ्रंट कैमरा लगा है। फोन में कंपनी 4500mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 60 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

चार्जिंग के लिए फोन में यूएसबी टाइप-C पोर्ट दिया गया है। ओएस की बात करें तो फोन ऐंड्रॉयड 12 पर बेस्ड Realme UI 3.0 पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में आपको वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2 और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे ऑप्शन दिए गए हैं। 

यह भी पढ़ें: मोबाइल रिचार्ज कराने के लिए तगड़े प्लान, अनलिमिटेड 5G डेटा का मजा 

(Photo: trustedreviews)

[ad_2]

Source link