Friday, April 18, 2025
Google search engine
HomeEducation & JobsREET Mains Answer Key 2023 : इस Direct Link से डाउनलोड करें...

REET Mains Answer Key 2023 : इस Direct Link से डाउनलोड करें राजस्थान थर्ड ग्रेड आंसर-की


ऐप पर पढ़ें

REET Mains Answer Key 2023 : राजस्थान थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती की आंसर-की जारी कर दी गईहै। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने रीट मेन्स की आंसर-की  अपनी आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर शनिवार को जारी की है। परीक्षार्थी नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर जाकर इन्हें डाउनलोड व चेक कर सकते हैं। आंसर-की के साथ-साथ मास्टर प्रश्न पत्र भी जारी किए गए हैं। लेवल-1 के मास्ट प्रश्न पत्र व आंसर-की और लेवल-2 (सिंधी, पंजाबी, उर्दू, इंग्लिश, संस्कृत, हिंदी, सोशल स्टडीज, साइंस मैथ्स) के मास्टर प्रश्न पत्र एवं आंसर-की जारी किए गए हैं। अगर किसी अभ्यर्थी को किसी प्रश्न के उत्तर को लेकर कोई आपत्ति है तो वह उसे ऑनलाइन दर्ज करवा सकते हैं। आपत्ति के साथ सबूत के तौर पर प्रमाणिक दस्तावेज भी लगाने होंगे। इस परीक्षा के जरिए राजस्थान में 48000 थर्ड ग्रेड शिक्षकों की भर्ती होनी है। थर्ड ग्रेड शिक्षकों के कुल रिक्त पद 48000 में से 41982 पद नॉन टीएसपी और 6018 टीएसपी के हैं। 4500 पद विशेष शिक्षा के हैं।

Upper Primary School Teacher (Level-2) 2022 : Primary Answer Key 144 Sindhi

Upper Primary School Teacher (Level-2) 2022 : Primary Answer Key 143 Punjabi

Upper Primary School Teacher (Level-2) 2022 : Primary Answer Key 142 Urdu

Upper Primary School Teacher (Level-2) 2022 : Primary Answer Key 141 English

Upper Primary School Teacher (Level-2) 2022 : Primary Answer Key 140 Sanskrit

Upper Primary School Teacher (Level-2) 2022 : Primary Answer Key 139 Hindi

Upper Primary School Teacher (Level-2) 2022 : Primary Answer Key 138 SocialStudies

Upper Primary School Teacher (Level-2) 2022 : Primary Answer Key 137 ScienceMaths

Primary School Teacher (Level-1) 2022 : Primary Answer Key 136

किस विषय में कितने फीसदी अभ्यर्थी रहे उपस्थित

लेवल-1 में 212342 अभ्यर्थियों में से 196696 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। उपस्थिति 92.63 फीसदी रही। जबकि लेवल-2 में 753023 अभ्यर्थियों में से 705629 अभ्यर्थी शामिल हुए। लेवल-2 की अटेंडेंस 93.70 फीसदी रही। 

लेवल-1- 92.63 फीसदी 

लेवल-2, साइंस मैथ्स – 94.82

लेवल-2, सोशल स्टडीज – 91.31

लेवल-2, हिंदी- 95.88

लेवल-2, संस्कृत – 91.24

लेवल-2, इंग्लिश – 96.80

लेवल-2, उर्दू – 97.61 फीसदी

लेवल-2, पंजाबी – 93.14

लेवल-2, सिंधी – 63.10



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments