Sunday, September 15, 2024
Google search engine
HomeNationalRepublic Day 2023 LIVE: आज 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है देश,...

Republic Day 2023 LIVE: आज 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है देश, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कर्तव्य पथ पर फहरायेंगी तिरंगा


Image Source : PTI
देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है गणतंत्र दिवस

सबसे पहले इंडिया टीवी की तरफ से सबको 74वें गणतंत्र दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं। आज पूरा देश 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है और तिरंगे के रंग में रंगा दिख रहा है। गणतंत्र दिवस पर मुख्य कार्यक्रम तो राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर है, लेकिन आज पूरे देश में लोगों का जोश हाई है। गणतंत्र की परेड के साथ-साथ देश भर के अलग-अलग शहरों में गणतंत्र के रंग देखने के लिए हमारे साथ बने रहें:

 

Latest India News

Live updates :Republic Day 2023 LIVE

Refresh


  • 7:55 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    बर्फ की मोटी चादर के बीच BSF जवानों ने मनाया राष्ट्रीय पर्व

    बर्फीली चोटियों पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने 74वां गणतंत्र दिवस माइनस दस डिग्री तापमान और बर्फ की मोटी चादर के बीच मनाया। आज के दिन अगर सबसे ज्यादा जोश किसी का हाई होता है तो वो सुरक्षाबलों के वे जवान हैं जो विषम परिस्थितियों में देश की सीमाओं की सुरक्षा करने में मुस्तैद रहते हैं।