[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
Tricolor Dosa Recipe: देश भर में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का उत्सव बेहद उत्साह और खुशी के साथ मनाया जाता है। इस दिन हर भारतीय के दिल में अपने तिरंगे के लिए प्यार और जोश साफ देखा जा सकता है। इस दिन महिलाएं भी देशभक्ति के रंग में डूबकर किचन में नई-नई ट्राई कलर रेसिपी ट्राई करती हुई नजर आती हैं।अगर आप भी इस दिन को खास बनाने के लिए कोई टेस्टी तिरंगा रेसिपी ट्राई करना चाहती हैं तो ये तिंरगा डोसा रेसिपी बनाएं। इस रेसिपी का स्वाद बच्चे से लेकर बड़े तक बेहद पंसद करते हैं। तो आइए बिना देर किए जान लेते हैं कैसे बनाया जाता है तिरंगा डोसा।
तिरंगा डोसा बनाने के लिए सामग्री-
-सफेद रंग के लिए-डोसा बैटर
-केसर रंग के लिए- गाजर को 2 से 3 बड़े चम्मच पानी डालकर मिक्सी में पीस लें।
हरा रंग के लिए-धनिया,हरी मिर्च,नमक और 2 बड़े चम्मच पानी मिक्सी में डाल कर चिकना पेस्ट तैयार करें।
तिरंगा डोसा बनाने का तरीका-
तिरंगा डोसा बनाने के लिए सबसे पहले डोसे के तवे को गर्म कर लें। अब इस तवे पर कुछ बूंदे तेल की डालकर किचन टॉवल से पोंछ लें। इसके बाद सबसे पहले तवे पर संतरी रंग का बैटर डालकर अच्छी तरह गोलाकार में फैला लें। उसके बाद सफेद बैटर को बीच में रखकर हल्का फैलाएं। आखिर में तवे पर हरे रंग के बैटर को रखते हुए हल्का सा गोलाकार देते हुए फैलाएं। अब डोसे के ऊपर हल्के तेल की कुछ बूंदें डालते हुए पकाएं। ध्यान रखें, डोसे का तिंरगा रंग बनाएं रखने के लिए उसे हल्की आंच पर पकाएं। डोसा कुछ देर पकाने के बाद उसे पलट दें। अब इसकी दूसरी साइड भी अच्छी तरह पकाकर तैयार कर लें। आपका टेस्टी तिरंगा डोसा बनकर तैयार है। आप तिरंगे डोसे को नारियल की चटनी, हरी चटनी और लाल चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।
[ad_2]
Source link