
[ad_1]
नई दिल्ली:
Republic Day 2024: भारत आज अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. आज ही के दिन 1950 में देश में संविधान लागू हुआ था. इसी उपलक्ष में हर साल गणतंत्र दिवस मनाया जाता है. इस दिन राजधानी दिल्ली में कर्तव्य पथ पर कई कार्यक्रमों का आयोजन होता है और दुनिया भारत की ताकत देखती है. इस मौके पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि होंगे. गणतंत्र दिवस परेड सुबह 10.30 बजे शुरू होगी. कर्तव्य पथ पर दुनिया 90 मिनट तक भारत की ताकत देख सकेगी. वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दूसरी बार राजपथ पर तिरंगा फहराएंगी. मैक्रों के अलावा 13 हजार स्पेशल गेस्ट भी गणतंत्र दिवस की शोभा बढ़ाएंगे. बता दें कि इस बार गणतंत्र दिवस की थीम ‘विकसित भारत’ और भारत-लोकतंत्र की मातृका (जननी) है.
[ad_2]
Source link