Wednesday, February 5, 2025
Google search engine
HomeEducation & JobsRepublic Day Speech , Essay : ये हैं गणतंत्र दिवस के बेस्ट...

Republic Day Speech , Essay : ये हैं गणतंत्र दिवस के बेस्ट स्पीच और निबंध आइडिया


ऐप पर पढ़ें

Republic Day Speech 2023  : 26 जनवरी पर देश अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू किया गया। भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया गया। इस वजह से हर साल 26 जनवरी का दिन राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के तौर पर मनाया जाता है। भारतीय संविधान का निर्माण डॉ बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर द्वारा किया गया था, जिसमें 2 साल, 11 महीने और 18 दिन का समय लगा। गणतंत्र दिवस पूरे देश में कार्यालयों, स्कूलों, अन्य शैक्षणिक संस्थानों आदि में मनाया जाता है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्कूल और कॉलेज में वाद-विवाद, भाषण, निबंध प्रतियोगिता आदि जैसे समारोह भी आयोजित किए जाते हैं। 

गणतंत्र दिवस पर अन्य स्पीच और निबंध आइडिया

1- गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है ? 

2- भारतीय संविधान का क्या महत्व है?

3- संविधान और भारतीय नागरिकों के मौलिक अधिकार

4- संविधान और डॉ. बीआर अंबेडकर 

5- गणतंत्र दिवस का जश्न कैसे और कहां?

6- गणतंत्र बनने के बाद कैसे भारत विश्व शक्ति बना? 

7- छात्र गणतंत्र दिवस परेड, इसके महत्व और विषय के बारे में भाषण दे सकते हैं

8- गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि को आमंत्रित करने के चलन के बारे में भी बात कर सकते हैं।

9- स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में भी बात की जा सकती है जिन्होंने भारत के लिए अपने प्राणों की आहूति दी।

10- भारत की 74 वर्षों की यात्रा पर भी बात कर सकते हैं।

गणतंत्र दिवस पर निबंध कैसे लिखें 

– गणतंत्र दिवस भारत कब मनाता है, इससे शुरुआत करें। 

– भारतीय स्वतंत्रता दिवस के बारे में भी बताते हुए लिखें कि यह क्यों मनाया जाता है। 

– संविधान के बारे में लिखें। बताएं कि यह कैसे तैयार किया गया।

– भारत और इसके नागरिकों के लिए संविधान की अहमियत बताएं।

– संविधान को बनाने में सबसे बड़ा रोल किसका था, यह भी बताएं। 

– संविधान में उल्लेखित मौलिक अधिकारों के बारे में बताएं 

– स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान के बारे में लिखें।

भाषण के दौरान इन प्वाइंट्स का रखें ध्यान..

– अगर स्टूडेंट स्पीच दे रहे हैं तो अपने भाषण को आसान शब्दों में रखें। 

– जटिल शब्दों और लंबे वाक्यों के प्रयोग से बचें। 

– स्कूल में भाषण देने से पहले उसे घर पर एक बार बोलकर अभ्यास करना हमेशा अच्छा होता है। – स्पीच में सबसे पहले कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों, प्रधानाचार्य व शिक्षकों को प्रणाम करें। 

– यह बताते हुए शुरुआत करें कि 26 जनवरी को देश अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू किया गया। भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया गया।

– स्वतंत्रता सेनानियों को याद करें। उन्हें श्रद्धांजलि दें। उनके दिए नारों का उद्गोष करें। उनके नारे और स्लोगन बोलने से माहौल में जोश भरेगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments