Home Education & Jobs Republic Day Wishes in hindi: क्या है 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस, आओ सभी को मिलकर बतलाएं, शेयर करें, टॉप विशेज, कोट्स और शायरी

Republic Day Wishes in hindi: क्या है 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस, आओ सभी को मिलकर बतलाएं, शेयर करें, टॉप विशेज, कोट्स और शायरी

0
Republic Day Wishes in hindi: क्या है 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस, आओ सभी को मिलकर बतलाएं,  शेयर करें, टॉप विशेज, कोट्स और शायरी

[ad_1]

Republic Day Wishes in Hindi: आज हम अपना 75वां गणतंत्र दिवस समारोह मना रहे हैं। गणतंत्र दिवस समारोह यानी भारत के हर नागरिक के लिए गर्व का पल। क्योंकि इस दिन भारत का संविधान लागू हुआ था। इसलिए हर भारतवासी इसे बहुत उत्साह के साथ मनाता है। आपको बता दें कि भारत को स्वतंत्रता 15 अगस्त 1947 को मिली, लेकिन तब तक भारत का अपना कोई संविधान नहीं था। इसके बाद एक संविधान सभा बनाई गई और डॉ बीआर अंबेडकर की अगुवाई में भारत का संविधान तैयार हुआ। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ। तभी से भारत एक गणतंत्र घोषित होकर एक संप्रभु राज्य बन गया। आपको बता दें कि इस दिन प्रधानमंत्री वीर जवानों के बलिदानों को याद करते हैं, जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों का त्याग दे दिया। इसके बाद देश के राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार प्रदान करते हैं और फिर झांकी निकलती है। गणतंत्र दिवस परेड 2024 में झांकी का विषय भारत – लोकतंत्र की जननी है। आप अपने परिवार और करीबी लोगों को देशभक्ति की शुभकामनाएं और उद्धरण भेजकर भी गणतंत्र दिवस समारोह में भाग ले सकते हैं। यहां हम दे रहें आपको 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस की विशेज, मैसेज, कोट्स और शायरी

Happy Republic Day 2024: Best Shayari  

मां तूझे सलाम, मेरे तिरंगे को सलाम

तू मस्तक पर विराजे, यही है मेरी शान

Happy Republic Day 2024:

खूबसूरती ऐसी हैं मेरे वतन की

शान हैं दिल में तिरंगे की

Happy Republic Day 2024:


आज जब तिरंगा देखा मैंने

मेरे वतन की याद आने लगी

आज जब राष्ट्रगान सुना मैंने

मुझे वतन की खुशबू सताने लगी 

Happy Republic Day 2024:

वीरों के बलिदान की कहानी हैं ये

 मां के लिए कुर्बान हुए लालो की निशानी हैं ये

Happy Republic Day 2024:

Happy Republic Day 2024: Best Quotes

एक नए भारत का उदय किसानों की झोपड़ी से, हल पकड़ने वाले से, झोपड़ियों से, मोची से, सफाई करने वाले से हो – स्वामी विवेकानंद।

 

किसी राष्ट्र की संस्कृति उसके लोगों के दिलों और आत्मा में बसती है। – महात्मा गांधी।

 

स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूगा। – बाल गंगाधर तिलक।

Celebrate Republic Day share top wishes

हमारे 75वें गणतंत्र दिवस के जश्न के अवसर पर, आइए हम सभी गर्व से खड़े हों और अपने राष्ट्र का सम्मान करें। Republic Dayकी शुभकामनाएं

आजादी आसानी से नहीं मिली है, यह हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के कारण मिली है, इसलिए इसे कभी भी हल्के में न लें। Republic Day की हार्दिक शुभकामनाएं

इस गणतंत्र दिवस पर हमारी विविध संस्कृति की समृद्धि को अपनाएं। आइए हम सब मिलकर उस सुंदरता को संजोएं जो हमारे मतभेदों में निहित है।  #RepublicDay2024

 

[ad_2]

Source link