[ad_1]
बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर (Anil Kapoor) और अनुपम खेर (Anupam Kher) ने शनिवार को देहरादून के मैक्स अस्पताल पहुंचकर क्रिकेटर ऋषभ पंत से मुलाकात की। ऋषभ पंत (Rishabh Pant) एक सड़क हादसे में घायल हो गए थे और उनका इलाज जारी है। ऋषभ के स्वास्थ्य के बारे में पूरा देश ही परेशान है और सभी उनके जल्द से जल्द स्वस्थ्य होने की प्रार्थना कर रहे हैं। ऐसे में अनुपम और अनिल ने अब ऋषभ का हेल्थ अपडेट दिया है।
जोश में हैं…
मीडिया से बात करते हुए अनुपम खेर ने कहा, ‘हमारा उत्तरदायित्व बनता है कि हम उन्हें देखने आए और उनकी माता जी से मिले। वो पहले से काफी बेहतर हैं, पूरे देश की दुआएं उनके साथ हैं। वो जल्दी ही ठीक हो जाएंगे।’ अनुपम के बाद अनिल ने कहा, ‘जोश में हैं, और जो हमारी फिक्र थी, वैसा कुछ भी नहीं है।’ इसके बाद एक रिपोर्टर पूछती है कि क्या कोई सर्जरी भी हुई है? उस पर अनुपम खेर कहते हैं, ‘ये तो मेडिकल बुलेटिन में पता लग पाएगा, वही बताएंगे। बाकी वो ठीक हैं, फाइटर हैं वो।’
हम तो फैन हैं…
वीडियो में आगे दिख रहा है कि इसके बाद अनिल कपूर कहते हैं, ‘मम्मी जी से बात हुई उनकी, रिश्तेदार भी हैं वहीं पर।’ इसके बाद एक रिपोर्टर ने पूछा कि उन्हें कैसा लगा कि आप सुपरस्टार्स उनसे मिलने पहुंचे? इस पर दोनों ने कहा, ‘हम तो उनके फैन हैं, फैन। हमने उन्हें हंसाया, बल्कि खूब हंसाया।’ अनिल कपूर और अनुपम खेर के इस वीडियो से ऋषभ के फैन्स को काफी सुकून मिलेगा।
ऋषभ पंत की हालत स्थिर है……..
बता दें कि ऋषभ पंत, शुक्रवार तड़के अपनी मर्सीडीज बेंज कार से देहरादून जा रहे थे, तभी दिल्ली-देहरादून मार्ग पर झपकी लगने के कारण उनकी कार सड़क पर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे उसमें आग लग गई। पंत कार का शीशा तोड़कर बाहर निकले और अपनी जान बचाई। गौरतलब है कि हादसे में ऋषभ पंत के सिर, पीठ और पैर में चोटें आई हैं। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि ऋषभ पंत की हालत स्थिर है।
[ad_2]
Source link