Home National RO-ARO पेपर लीक: बूंदाबांदी के बावजूद धरनास्थल पर डटे रहे अभ्यर्थी, बारिश में बरसाती ओढ़कर किया प्रदर्शन

RO-ARO पेपर लीक: बूंदाबांदी के बावजूद धरनास्थल पर डटे रहे अभ्यर्थी, बारिश में बरसाती ओढ़कर किया प्रदर्शन

0
RO-ARO पेपर लीक: बूंदाबांदी के बावजूद धरनास्थल पर डटे रहे अभ्यर्थी, बारिश में बरसाती ओढ़कर किया प्रदर्शन

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

RO-ARO Exam: समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) 2023 की प्रारंभिक परीक्षा में पेपरलीक को लेकर अभ्यर्थियों का विरोध रुकने का नाम नहीं ले रहा। सोमवार को पूरे दिन गुरिल्लायुद्ध से हालात बने रहे तो वहीं, मंगलवार को सुबह बूंदाबांदी के बावजूद दर्जनों छात्र पत्थर गिरजाघर स्थित धरनास्थल पर बरसाती तानकर मौके पर डटे रहे। वहीं, पुलिस की भी तैनाती की गई है। मंगलवार को भी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के बाहर भारी फोर्स तैनात है। दूसरी ओर प्रतापगढ़-लखनऊ की ओर जाने वाली गाड़ियों को दूसरे रास्तों से भेजा जा रहा है। बता दें कि सोमवार को जगह-जगह पेपर रद्द कराने की मांग कर रहे 28 प्रदर्शनकारी छात्रों को पुलिस ने बलपूर्वक उठा लिया था।

पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों को दौड़ाया

सोमवार को आरओ-एआरओ 2023 की प्रारंभिक परीक्षा में पेपर लीक मामले को लेकर सोमवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पुलिस ने बलपूर्वक पकड़ लिया। यहां तक कि कुछ युवक का मोबाइल भी छीन लिया। दरअसल रविवार को अवकाश के बाद सोमवार को आयोग खुलसे से पहले ही प्रवेश द्वार पर बैरिकेडिंग करने के साथ ही पैरामिलिट्री फोर्स लगाई गई थी। कुछ छात्र प्रदर्शन करने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। वहां से भागकर छात्र पत्थर गिरजाघर स्थित धरनास्थल पर पहुंचे     और परीक्षा निरस्त करने की मांग करने लगे। वहां कुछ अभ्यर्थियों ने पुलिस को धक्का देकर आयोग की ओर जाने लगे तो उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने लाठी फटकारी। इससे भगदड़ मच गई। 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

विरोध प्रदर्शन के दौरान पत्थर गिरजाघर से सुभाष चौराहे की तरफ छात्रों को दौड़ाते पुलिसकर्मियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस पर लोग प्रतिक्रिया देते नजर आए।  एक यूजर ने एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘यूपी में बहुत तेज दौड़ाकर नौकरी दी जा रही है।’ तो वहीं एक दूसरे यूजर ने तंज कसते इसे शर्मनाक बताया।

[ad_2]

Source link