Monday, July 8, 2024
Google search engine
HomeLife StyleRoad Trip: दोस्तों या पार्टनर संग रोड ट्रिप का है अलग मजा,...

Road Trip: दोस्तों या पार्टनर संग रोड ट्रिप का है अलग मजा, दिल्ली से इन जगहों का करें सफर


ऐप पर पढ़ें

रोमांचक सफर के लिए देश भर में आपको कई सारी जगहें घूमने मिलेंगी, जहां आप अपने दोस्तों या पार्टनर के साथ जा सकते हैं। बिजी लाइफ से कुछ समय निकालकर लोग रोड ट्रिप पर जाना ज्यादा पसंद करते हैं। रोड ट्रिप एडवेंचर का अलग ही होता है, खासकर जब आप अपने दोस्त या पार्टनर के साथ ट्रिप पर जाते हैं। वैसे तो भारत में कई ऐसे रास्ते हैं, जहां लोग जाना चाहते हैं। लेकिन यहां हम बता रहे हैं दिल्ली से रोड ट्रिप पर कहां जाएं।

दिल्ली से रोड ट्रिप पर कहां जाएं-

मसूरी-
पहाड़ों की रानी मसूरी दिल्ली से लगभग 290 किमी है। आप 7-8 घंटे में यहां पहुंच सकते हैं। दिल्ली से मसूरी के रास्ते में आपको बेहद खूबसूरत और लुभावने नजारे देखने मिलते हैं।

रानीखेत- बेहद  शांत जगहों में से एक रानीखेत दिल्ली से लगभग 360 किमी की दूरी पर है। यहां पहुंचने में 8-9 घंटे लगते हैं। रानीखेत में गोल्फ कोर्स खेल का मजा ले सकते हैं। यहां बेहद खूबसूरत मंदिर और घूमने की जगह हैं।

लेह-  दिल्ली से लेह की दूरी लगभग 1020 किलोमीटर है। एनएच 1 और एनएच 21 से होकर लगभग 25 घंटे में लेह रोड ट्रिप को पूरा कर सकते हैं। रोड ट्रिप के लिए ये एक फेमस रूट है।  जहां अक्सर लोग बाइक से जाना पसंद करते हैं।

मुक्तेश्वर- ये एक बेहद खूबसूरक पहाड़ी डेस्टिनेशन है। जो दिल्ली से लगभग 360 किमी है। यहां तक पहुंचने में 8-9 घंटे लगते हैं। ये जगह नैनीताल जिले में स्थित हिल स्टेशन है। खूबसूरत नजारों को देखने के लिए ये जगह बेहतरीन है। 

घुमक्कड़ दोस्तों संग बनाएं इन 5 जगहों पर जाने का प्लान, यादगार रहेगा ट्रिप



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments