[ad_1]
RPSC 2nd Grade Exam : राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से सीनियर टीचर सेकेंड ग्रेड (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा 2022 का आयोजन किया जा रहा है। अटेंडेंस के ग्राफ से पता चलता है कि 25 से 30 फीसदी अभ्यर्थी एग्जाम में बैठ ही नहीं रहे। यह भर्ती 27 दिसंबर 2022 तक चलेगी। राजस्थान लोक सेवा आयोग की सेकेंड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा के लिए 12 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। परीक्षा के आयोजन को आसान बनाने के लिए इसे ए बी और सी ग्रुप में बांटा गया है। ए व बी ग्रुप के पेपर हो चुके हैं। 24 दिसंबर 2022 को सुबह की शिफ्ट का सामान्य ज्ञान की परीक्षा का पेपर लीक होने के चलते अब यह एग्जाम 29 जनवरी 2023 को आयोजित होगा।
यहां जानें 21 दिसंबर से किस दिन कितने परीक्षार्थियों ने एग्जाम दिया
– 21 दिसंबर 2022 को प्रातः 9 से 11 बजे तक सामान्य ज्ञान एवं शिक्षा मनोविज्ञान तथा दोपहर 2 से 4.30 बजे तक सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा का आयोजन किया गया। प्रातः पारी में अभ्यर्थियों का उपस्थिति प्रतिशत 70.24 तथा दोपहर की पारी में 69.91 रहा।
– 22 दिसंबर 2022 को प्रातः 9 से 11 बजे तक ग्रुप बी में सम्मिलित विषयों के सभी अभ्यर्थियों की सामान्य ज्ञान एवं शिक्षा मनोविज्ञान परीक्षा तथा 2 से 4.30 बजे तक हिन्दी विषय की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। प्रातः पारी में अभ्यर्थियों का उपस्थिति प्रतिशत 72.84 तथा दोपहर की पारी में 73.13 रहा।
– 23 दिसंबर 2022 को प्रातः 9 से 11.30 बजे तक अंग्रेजी एवं दोपहर 2 से 4.30 बजे तक उर्दू विषय की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। अंग्रेजी विषय की परीक्षा के लिए पंजीकृत 85538 अभ्यर्थियों में से 59866 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। उर्दू विषय की परीक्षा के लिए पंजीकृत 10546 अभ्यर्थियों में से 7489 अभ्यर्थियों द्वारा परीक्षा में भाग लिया गया। इस प्रकार प्रातः पारी में अभ्यर्थियों का उपस्थिति प्रतिशत 69.99 तथा दोपहर की पारी में 71.01 रहा।
– 24 दिसंबर 2022 को सुबह की शिफ्ट की सामान्य ज्ञान की परीक्षा रद्द कर दी गई। दोपहर 2 से 4.30 बजे तक विज्ञान विषय के अभ्यर्थियों की परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें 1 लाख 40 हजार 844 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 1 लाख 3 हजार 616 अभ्यर्थियों द्वारा परीक्षा में भाग लिया गया। उपस्थिति प्रतिशत 73.57 फीसदी रहा।
आज 26 दिसंबर 2022 को प्रातः 9 से 11.30 बजे तक संस्कृत विषय एवं दोपहर 2 से 4.30 बजे तक गणित विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी। पंजाबी विषय की परीक्षा का आयोजन 27 दिसंबर 2022 को प्रातः 9 से 11.30 बजे तक किया जाएगा।
[ad_2]
Source link