Home Sports RR vs MI: मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों का धमाल, राजस्थान को 100 रनों से हराकर टॉप पर पहुंची MI

RR vs MI: मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों का धमाल, राजस्थान को 100 रनों से हराकर टॉप पर पहुंची MI

0
RR vs MI: मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों का धमाल, राजस्थान को 100 रनों से हराकर टॉप पर पहुंची MI

[ad_1]

RR vs MI: मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को उसी के घर में करारी शिकस्त दिया है. आईपीएल 2025 के 5वें मैच में मुंबई इंडियंस ने 100 रनों से जीत हासिल की. इसी के साथ मुंबई इंडियंस की टीम 14 अंक के साथ आईपीएल 2025 के प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है. वहीं राजस्थान की टीम प्लेऑफ से बाहर हो गई है. मुंबई के दिए 218 रनों के जवाब में राजस्थान की टीम 16.1 ओवर में 177 रनों पर ही सिमट गई. मुंबई इंडियंस के लिए कर्ण शर्मा और ट्रेंट बोल्ट ने 3-3 विकेट चटकाए. जबकि जसप्रीत बुमराह को 2 विकेट मिली. वहीं हार्दिक पांड्या और दीपक चाहर को 1-1 सफलता मिली.

राजस्थान रॉयल्स की बेहद खराब शुरुआत

218 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत बेहद खराब रही. राजस्थान की टीम ने 64 रन पर 6 विकेट गंवा दिए. वैभव सूर्यवंशी बिना खाता खोले आउट हो गए. उन्हें दीपक चाहर ने आउट किया. इसके बाद यशस्वी जयसवाल रन बनाकर ट्रेंट बोल्ड का शिकार बने. नीतीश राणा को 9 रन के निजी स्कोर पर ट्रेंट बोल्ट ने चलता किया. रियान पराग भी 16 रन बनाकर आउट हो गए. उन्हें जसप्रीत बुमराह ने पवेलियन भेजा.

राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर ने सबसे ज्यादा रन बनाए

इसके बाद शिम्रोन हेटमायर बिना खाता खोले जसप्रीत बुमराह का शिकार बने. फिर शिवम दुबे को हार्दिक पांड्या ने पवेलियन का रास्ता दिखाया. फिर ध्रुव जुरेल 11 रन बनाकर आउट हो गए. उन्हें कर्ण शर्मा ने चलता किया. इस तरह राजस्थान की पूरी टीम 16.1 ओवर में 117 ही रनों पर ही सिमट गई. जोफ्रा आर्चर को छोड़ राजस्थान का कोई खिलाड़ी 20 के आंकड़े को पार नहीं कर सका. आर्चर ने सबसे ज्यादा 27 गेंद पर 30 रन बनाए.

ऐसी रही मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 2 विकेट पर 217 रन बनाए. एमआई के लिए रोहित शर्मा ने 36 गेंद पर 53 रनों की पारी खेली. जबकि रयान रिकेल्टन 38 गेंद पर 38 रन बनाए. वहीं सूर्यकुमार यादव ने 23 गेंदों पर नाबाद 48 रनों की पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल है. जबकि कप्तान हार्दिक पांड्या 23 गेंद पर नाबाद 48 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 6 चौके और एक छक्के लगाए. RR के लिए महेश थीक्षाना और रियान पराग ने 1-1 विकेट चटकाया.

यह भी पढ़ें:  IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, आईपीएल इतिहास में कभी नहीं हुआ था ये कारनामा

यह भी पढ़ें:  कौन हैं Shikhar Dhawan की गर्लफ्रेंड सोफी शाइन? स्पेशल पोस्ट के जरिए खुलेआम किया प्यार का इजहार



[ad_2]

Source link