आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी में पास हुए उम्मीदवारों को अब फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा जो कि विभिन्न रीजन की आरआरसी द्वारा आयोजित किया जाएगा। आरआरबी की जगह आरआरसी की वेबसाइट्स से ही इससे जुड़े अपडेट्स अभ्यभर्थियों को देखने होंगे। वेस्टर्न रेलवे आरआरसी, अहमदाबाद ने नोटिस जारी कर कहा है कि फिजिकल टेस्ट 10 जनवरी 2023 से शुरू होंगे। इनके एडमिट कार्ड एक सप्ताह पहले जारी किए जाएंगे। वहीं आरआरसी चेन्नई के तहत फिजिकल टेस्ट 19 जनवरी 2023 से आयोजित होंगे। ईस्ट कोस्ट रेलवे, भुवनेश्वर 10 जनवरी से 12 जनवरी 2023 तक इनका आयोजन करेगा। अन्य आरआरसी भी जल्द ही अपना शेड्यूल जारी करेंगे।
महिला व पुरुष उम्मीदवारों के लिए अगले चरण पीईटी की शर्तें-
पुरुष उम्मीदवारों के लिए
– एक बार में 35 किलोग्राम वजन के साथ 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में कवर करनी होगी।
– 4 मिनट 15 सेकेंड में 1000 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।
महिला उम्मीदवारों के लिए
– एक बार में 20 किलोग्राम वजन के साथ 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में कवर करनी होगी।
– 5 मिनट 40 सेकेंड में 1000 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।
RRB Group D : इन अभ्यर्थियों को नहीं देना होगा फिजिकल टेस्ट, रिजल्ट में नहीं दिया गया रोल नंबर
रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का परिणाम 22 दिसंबर को जारी किया गया था। सीबीटी परीक्षा पांच चरणों में 17 अगस्त 2022 से 11 अक्टूबर 2022 तक आयोजित की गई थी। रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के जरिए ग्रुप डी के 1.03 लाख पदों पर भर्ती होगी। ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए 1 करोड़ 15 लाख लोगों ने आवेदन किया था