Home Education & Jobs RRB Group D : 35 किलो वजनी बोरी लेकर लड़खड़ा गए कुछ अभ्यर्थियों के कदम, कई रह गए पीछे

RRB Group D : 35 किलो वजनी बोरी लेकर लड़खड़ा गए कुछ अभ्यर्थियों के कदम, कई रह गए पीछे

0
RRB Group D : 35 किलो वजनी बोरी लेकर लड़खड़ा गए कुछ अभ्यर्थियों के कदम, कई रह गए पीछे

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

RRB Group D PET : रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी) प्रयागराज की ग्रुप डी भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए दूसरे दिन मंगलवार को भी अभ्यर्थियों का मेला लगा। 35 किलोग्राम वजनी बोरियों को उठाकर अभ्यर्थी की आंखों में नौकरी का सपना साफ नजर आया। हालांकि वजनी बोरी लेकर कुछ अभ्यर्थी पीछे ही रह गए तो कुछ के कदम लड़खड़ा गए। मंगलवार को 774 अभ्यर्थियों ने बिना रुके दौड़ पूरी की, इन्हें ही सफल करार दिया गया।

रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ की ओर से दूसरे दिन मंगलवार को 1500 अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होने के लिए बुलाया गया था। दूसरे दिन भी 261 अभ्यर्थी अनुपस्थित ही रहे। 774 अभ्यर्थी सफल हुए। जबकि 465 अभ्यर्थी तय समय के अंदर दौड़ पूरी नहीं कर सके। वे नौकरी की दौड़ से ही बाहर हो गए। 13202 अभ्यर्थियों में से 4700 से अधिक पद भरे जाएंगे।

RRB : रेलवे ग्रुप डी भर्ती की दौड़ में गिरे कई अभ्यर्थी, कई की फूली सांस, 1500 में 856 रेस से बाहर

अभ्यर्थियों को 2 मिनट में 35 किलो का वजन लेकर 100 मीटर तक दौड़ना था। 4 मिनट 15 सेकेंड में 1000 मीटर (एक किमी) की दौड़ पूरी करनी थी। सफल अभ्यर्थियों को अब अब शैक्षिक अभिलेखों के सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। 15 फरवरी से सत्यापन की प्रक्रिया शुरू होगी।

ग्रुप डी में फिर खिलाड़ियों की भर्ती करेगा रेलवे

रेलवे ने छह साल बाद ग्रुप डी में फिर से भर्ती शुरू करने का फैसला किया है। इस बारे में बोर्ड से सभी जोनल मुख्यालयों को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। मंडल स्तर पर खाली पदों का ब्योरा जुटाया जा रहा है। देश के उम्दा खिलाड़ियों के लिए रेलवे शुरू से ही सबसे बड़ा नियोक्ता रहा है। उसने खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर नौकरी दी है। आमतौर पर रेलवे में खिलाड़ियों की भर्ती ग्रुप सी और डी में ही होती है। ग्रुप डी में भर्ती 2016-17 से बंद थी। इससे खिलाड़ियों में काफी निराशा थी। अब रेलवे बोर्ड के अधिशासी निदेशक (खेल) प्रेम चंद ने सभी जोनल मुख्यालयों को ग्रुप डी की भर्ती फिर से शुरू करने की जानकारी दी है। इस ग्रुप में सभी भर्तियां 1800 ग्रेड पे के तहत की जाएंगी। ग्रुप सी की भर्ती पहले की ही तरह होती रहेगी। इसमें ग्रेड पे 1900, 2800 और 4200 है।

दो तरीके से होती है भर्ती रेलवे में भर्ती जोन और मंडल स्तर पर की जाती है। टैलेंट स्काउटिंग में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की नियुक्ति का अधिकार जोन के जीएम के पास रहता है। ओपेन कैटेगरी में नियुक्ति के लिए कमेटी बनाई जाती है। खाली पदों के लिए विज्ञापन जारी किया जाता है।

यह है ग्रुप सी और डी का नियुक्ति मानक

ग्रुप सी में उन्हीं खिलाड़ियों की भर्ती की जाती है जिन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उस टीम का प्रतिनिधित्व किया हो जो कम से कम क्वार्टर फाइनल में खेली हो। पहले यह अर्हता सेमीफाइनल थी, जिसमें 2019 में खत्म किया गया। व्यक्तिगत मुकाबले में खिलाड़ी का राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शीर्ष तीन में रहना अनिवार्य है। ग्रुप डी में खिलाड़ी का राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेना ही पर्याप्त है। यही वजह है कि इसमें भर्ती बंद होने से प्रभावित होने वालों की तादाद ज्यादा है।

[ad_2]

Source link