Monday, July 8, 2024
Google search engine
HomeEducation & JobsRRB Group D PET Admit Card 2022: आरआरबी ग्रुप डी के पीईटी...

RRB Group D PET Admit Card 2022: आरआरबी ग्रुप डी के पीईटी का एडमिट कार्ड जारी, 10 जनवरी से शुरू होगा टेस्ट


RRB Group D Exam: रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) ने आरआरबी ग्रुप डी पीईटी एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। ग्रुप डी परीक्षा (RRB Group D Exam 2023 Admit Card) में शामिल उम्मीदवार फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट का एडमिट कार्ड (RRB Group D PET Admit Card) डाउनलोड करने के लिए आरआरसी की रीजनल ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा। जो भी उम्मीदवार पीईटी प्रक्रिया के लिए चयनित हुए हैं उनके लिए 10 जनवरी से 21 जनवरी 2023 तक परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही इस बात का भी खास ध्यान दें कि यदि किसी उम्मीदवार की परीक्षा (RRB Group D PET 2023) छूट जाती है तो अंतिम दिन यानी 21 जनवरी 2023 को परीक्षा आयोजित की जाएगी।

RRB Group D PET Exam 2023 ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

स्टेप 1- पीईटी एडमिट कार्ड के लिए सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की रीजनल वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2- वेबसाइट पर जाने के बाद दूसरे चरण में आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2022 के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- लिंक पर क्लिक करने के बाद संबंधित आरआरबी क्षेत्र का चयन करें।
स्टेप 4– उसके बाद स्क्रीन पर एक लॉगिन लिंक दिखाई देगा।
स्टेप 5- अब उस लिंक में रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज कर सबमिट कर दें।
स्टेप 6– सबमिट करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा और अंत में इसे इस्तमाल करने के लिए हार्ड कॉपी जरूर रख लें।

RRB Group D PET Admit Card Direct Link



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments