Sunday, April 20, 2025
Google search engine
HomeEducation & JobsRRB Group D PET admit card: RRB ग्रुप डी परीक्षा के PET...

RRB Group D PET admit card: RRB ग्रुप डी परीक्षा के PET एडमिट कार्ड जारी


ऐप पर पढ़ें

RRB Group D PET Admit Card 2023: रेलवे रिक्रूटमेंट सेल और रेलवे रिक्रूटमंट बोर्ड ने ग्रुप डी परीक्षा के फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में पास हुए थे, उनके पीईटी के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। एडमिट कार्ड आरआरसी वेस्टर्न रीजन और आरआरसी ईस्ट कोस्ट रेलवे वेबसाइट rrc-wr.com और rrcbbs.org पर उपलब्ध हैं। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड में जिए गए निर्देशों को अच्छे से पढ़ लें और वेन्यू पर शेड्यूल के मुताबिक समय पर रिपोर्ट करें।

वेस्टर्न रेलवे आरआरसी, अहमदाबाद ने नोटिस जारी कर कहा है कि फिजिकल टेस्ट 10 जनवरी 2023 से शुरू होंगे। इनके एडमिट कार्ड एक सप्ताह पहले जारी किए जाएंगे। वहीं आरआरसी चेन्नई के तहत फिजिकल टेस्ट 19 जनवरी 2023 से आयोजित होंगे। ईस्ट कोस्ट रेलवे, भुवनेश्वर 10 जनवरी से 12 जनवरी 2023 तक इनका आयोजन करेगा। अन्य आरआरसी भी जल्द ही अपना शेड्यूल जारी करेंगे। 

रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का परिणाम 22 दिसंबर को जारी किया गया था। सीबीटी परीक्षा पांच चरणों में 17 अगस्त 2022 से 11 अक्टूबर 2022 तक आयोजित की गई थी। रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के जरिए ग्रुप डी के 1.03 लाख पदों पर भर्ती होगी। ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए 1 करोड़ 15 लाख लोगों ने आवेदन किया था



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments