[ad_1]
RRB Group D Zone Wise Result 2022: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ( RRB) ग्रुप डी रिजल्ट की आधिकारिक तारीख की घोषणा कर दी गई है। ग्रुप डी भर्ती (CEN-RRC-01/2019) (Level-1 Posts) की रिजल्ट 24 दिसंबर तक जारी किया जाएगा। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए हैं वह आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर परिणाम देख सकेंगे। परिणाम सभी 23 आरआरबी रीजनल वेबसाइट्स पर भी होस्ट किया जाएगा। इन वेबसाइट्स का लिंक नीचे दिया गया है। ग्रुप डी के लेवल-1 से 7 तक के लिए हुई सीबीटी का आयोजन कई चरणों में 17 अगस्त 2022 से 11 अक्टूबर 2022 तक किया गया था।
आरआरबी ग्रुप डी परिणाम 2022 को पीडीएफ फॉर्मेट में घोषित किया जाएगा जिसमें फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) के लिए चुने गए उम्मीदवारों के रोल नंबर होंगे।
परीक्षा अथॉरिटी हर जोन के लिए अलग-अलग ग्रुप डी परिणाम भी घोषित करेगा। इसलिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आरआरबी ग्रुप डी परिणाम 2022 केवल रेलवे जोन के लिए डाउनलोड करें जहां से उन्होंने परीक्षा के लिए आवेदन किया है।
उम्मीदवार संबंधित आरआरबी जोनल वेबसाइट्स से ग्रुप डी रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं और PET के लिए अपना क्वालीफाइंग स्टेटस जानने के लिए एग्जामिनेशन रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
नोटिफिकेशन के अनुसार, “सीबीटी के परिणाम के आधार पर उम्मीदवारों का चयन PET के लिए किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए फिजिकल टेस्ट जनवरी 2023 से आयोजित किया जाएगा। PET के शेड्यूल की घोषणा सभी आरआरबी वेबसाइट्स की ओर से अलग से की जाएगी।
बता दें, एक बार परिणाम घोषित होने के बाद, उम्मीदवार आरआरबी ग्रुप डी परिणाम के साथ स्कोरकार्ड और कटऑफ अंक भी डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट और स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने परीक्षा रोल/पंजीकरण संख्या के साथ लॉगिन करना होगा।
आरआरबी ग्रुप डी चरण 1 परिणाम 2022 के आधार पर, लगभग 3,11,307 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
RRB Group D Result 2022 Download Link: यहां से डायरेक्ट डाउनलोड कर सकेंगे रिजल्ट
– परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ फॉर्मेट में घोषित किया जाएगा जिसमें कटऑफ स्कोर के आधार पर चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर होंगे। आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2022 डाउनलोड करने का सीधा लिंक rrbcdg.gov.in है।
– आरआरबी ग्रुप डी परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार 23 आरआरबी वेबसाइट्स में से किसी पर भी जा सकते हैं। पीडीएफ परिणाम rrbcdg.gov.in के साथ-साथ आरआरबी की वेबसाइट्स पर भी होस्ट किया जाएगा। तथापि, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे केवल उन जोन वाइज आरआरबी वेबसाइटों को देखें जिनसे वे परीक्षा में शामिल हुए हैं।
यहां देखें जोन वाइज RRB की वेबसाइट्स
RRB Group D Result for Allahabad
RRB Group D Result for Bangalore
RRB Group D Result for Bilaspur
RRB Group D Result for Chandigarh
RRB Group D Result for Gorakhpur
RRB Group D Result for Bhubaneswar
RRB Group D Result for Chennai
RRB Group D Result for Guwahati
RRB Group D Result for Kolkata
RRB Group D Result for Secunderabad
RRB Group D Result for Trivendrum
RRB Group Result for Ahmedabad
[ad_2]
Source link