Sunday, April 20, 2025
Google search engine
HomeEducation & JobsRSMSSB : राजस्थान की 3 भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, आएंगे 5...

RSMSSB : राजस्थान की 3 भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, आएंगे 5 ऑप्शन, मिलेंगे 10 मिनट एक्स्ट्रा


ऐप पर पढ़ें

राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग ने संविदा नर्स भर्ती परीक्षा 2023 (जीएनएम), संविदा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एएनएम) भर्ती परीक्षा 2023 और कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2023 का शेड्यूल जारी कर दिया है। ये भर्ती परीक्षाएं 3 और 4 फरवरी 2024 को आयोजित होंगी। संविदा नर्स भर्ती परीक्षा 2023 (जीएनएम) का आयोजन 3 फरवरी को सुबह 10 बजे से 11.30 बजे तक, संविदा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एएनएम) भर्ती परीक्षा 3  फरवरी को ही दोपहर 3 बजे से 4.30 बजे तक और कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 4  फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। 

आरएसएमएसएसबी ने कहा है कि हर प्रश्न के पांच विकल्प होंगे। पहले चार विकल्प ए, बी, सी, डी होंगे और पांचवां गोला ई अनुत्तरित प्रश्न से संबंधित होगा। अगर अभ्यर्थी पहले चार ऑप्शन ए, बी, सी, डी में से कोई ऑप्शन / गोला नहीं भरता है तो पांचवां ऑप्शन ई को गहरा करना होगा। अगर पांच ऑप्शन में से कोई विकल्प गहरा नहीं किया गया तो उस प्रश्न के अंक का एक तिहाई भाग काट लिया जाएगा। 10 प्रतिशत  से अधिक प्रश्नों में किसी भी विकल्प को अभ्यर्थी द्वारा गहरा नहीं किया गया तो उसे परीक्षा के लिए अयोग्य घोषित कर जाएगा। 

प्रत्येक प्रश्न के लिए कम से कम एक गोला भरने के लिए उम्मीदवार को 10 मिनट एक्स्ट्रा दिए जाएंगे। एडमिट कार्ड को लेकर rsmssb.rajasthan.gov.in पर अलग से सूचना दी जाएगी। 

सात भर्ती परीक्षाओं में 5वां विकल्प आएगा

आरएसएमएसएसबी की आगामी सात भर्ती परीक्षाओं में यह नियम लागू होने जा रहा। इसमें 2730 पदों के लिए सूचना सहायक भर्ती परीक्षा, 5388 पदों के लिए कनिष्ठ लेखाकार व तहसील राजस्व लेखाकार सीधी भर्ती 2023, 1588 पदों के लिए संविदा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता सीधी भर्ती 2023, 583 पदों के लिए संगणक भर्ती, 430 पदों के लिए कृषि पर्यवेक्षक, 5934 पदों के लिए पशु परिचर भर्ती के वस्तुनिष्ठ प्रश्न पत्रों व ओएमआरशीट में अब 5वां विकल्प नजर आएगा। 



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments