Friday, April 18, 2025
Google search engine
HomeEducation & JobsRSMSSB CHO : रद्द हो सकती है राजस्थान सीएचओ भर्ती परीक्षा, REET...

RSMSSB CHO : रद्द हो सकती है राजस्थान सीएचओ भर्ती परीक्षा, REET Main बना बड़ी चुनौती


RSMSSB CHO : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) संविदा भर्ती परीक्षा रद्द हो सकती है। इसका पेपर भी लीक होने की आशंका जताई गई है। अभ्यर्थियों ने दावा किया है कि पेपर शुरू होने से कुछेक घंटे पहले ही लीक हो गया था। प्रश्न पत्र की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। आरएसएमएसएसबी के अध्यक्ष हरि प्रसाद शर्मा ने कहा है कि  अभ्यर्थियों ने पेपर  लीक के सबूत सौंपे हैं जिन्हें एसओजी के पास भेज दिया गया है। एसओजी की जांच रिपोर्ट आने पर तुरंत फैसला लिया जाएगा। 

पेपर लीक की आशंका के बाद परीक्षा में शामिल हुए करीब 82000 अभ्यर्थियों को तगड़ा झटका लगा है। 19 फरवरी को चयन बोर्ड की ओर से सीएचओ परीक्षा का आयोजन किया गया था। परीक्षा में 92000 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। सबूत दिए जाने के बाद एसओजी ने जांच शुरू की दी है।  एसओजी-एटीएस के एडीजी अशोक राठौड़ ने बताया कि कर्मचारी चयन आयोग को पत्र लिखा है, जिसमें किस तरह से भर्ती होती है, परीक्षा कैसे करवाई जाती है और पेपर का वितरण कैसे होता है, इसकी जानकारी मांगी है।

REET Main पारदर्शिता के साथ कराना बना बड़ी चुनौती

राजस्थान 48000 थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा (रीट मुख्य परीक्षा) का आयोजन  25, 26, 27, 28 फरवरी और 1 मार्च को होगा। इसे नकलविहीन और पारदर्शिता के साथ कराना भी प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।  पारदर्शिता के साथ परीक्षा कराना राज्य सरकार के लिए चुनौती बन गया है। राज्य में कुछ माह पहले बना नकल विरोधी कानून बेअसर रहा है। प्रशासन की लापरवाही की कीमत लंबे समय से भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को चुकानी पड़ रही है। उनका समय व पैसा तो बर्बाद हो रहा है, वहीं उम्र बीतने के साथ-साथ मौके भी खत्म होते जा रहे हैं। 

कब कब लीक हुए पेपर

– दिसंबर में आरपीएससी सेकेंड ग्रेड सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हुआ। 24 दिसंबर सुबह की पारी का जीके का पेपर लीक होने के चलते रद्द कर दिया गया था।

– वनरक्षक भर्ती परीक्षा 

– 12 नवंबर को दूसरी पारी की वनरक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक के चलते निरस्त कर दी गई थी। इसके बाद इसे 11 दिसंबर को कराया गया था। यह परीक्षा राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से करवाई गई थी। 

– इससे पहले राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) का पेपर लीक हुआ था। राजस्थान बोर्ड के अध्यक्ष  

डी पी जारोली को इस्तीफा देना पड़ा था। इस मामले में अब तक कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

राजस्थान में सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा का पेपर लीक, एग्जाम कैंसिल 

– पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2022

पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2022 का भी पेपर लीक हुआ था। इसका पेपर 14 मई की दूसरी पारी का प्रश्न पत्र पुलिस ने रद्द कर दिया था। प्रदेश के ढाई लाख से अधिक अभ्यर्थियों को दोबारा परीक्षा देनी पड़ी थी। 

जेईएन भर्ती 2022 

बिजली विभाग के जेईएन भर्ती में भी ऑनलाइन पेपर लीक होने पर बवाल मचा  था। तकनीकी समस्या के चलते एक सेंटर का पेपर दोबारा करवाने की बात पर मामला शांत हुआ था। 

जेईएन सिविल डिग्रीधारी भर्ती 2020

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से जेईएन सिविल डिग्रीधारी के 533 पदों के लिए 6 दिसम्बर 2020 को भर्ती परीक्षा कराई गई थी। पेपर लीक होने पर फिर परीक्षा कराई गई थी। 

कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2018

15 हजार पुलिस कांस्टेबल पदों की भर्ती परीक्षा में भी किरकिरी हुई थी। 17 मार्च को परीक्षा रद्द की गई थी।

लाइब्रेरियन भर्ती 2018:  राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से 29 दिसम्बर 2019 को आयोजित हुई परीक्षा को पेपर लीक होने पर रद्द कर दिया गया था। परीक्षा रद्द होने की वजह से बेरोजगारों को परीक्षा के लिए दोबारा कई महीनों तक इंतजार करना पड़ा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments