Home World Russia On India: यूक्रेन की जंग में पुतिन ने झोंके लाखों सैनिक तो पैदा हुआ महासंकट, दोस्‍त भारत की शरण में आया रूस

Russia On India: यूक्रेन की जंग में पुतिन ने झोंके लाखों सैनिक तो पैदा हुआ महासंकट, दोस्‍त भारत की शरण में आया रूस

0
Russia On India: यूक्रेन की जंग में पुतिन ने झोंके लाखों सैनिक तो पैदा हुआ महासंकट, दोस्‍त भारत की शरण में आया रूस

[ad_1]

मास्‍को: यूक्रेन में पिछले 1 साल से जंग लड़ रहे रूस के सामने एक बड़ा संकट पैदा हो गया है। यह संकट है मजदूरों का जिसके लिए रूस उत्‍तर कोरिया तक से गुहार लगा चुका है। अब रूस ने अपने दोस्‍त और दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाले देश भारत से मदद मांगी है। रूस ने कहा है कि रूसी अर्थव्‍यवस्‍था के कई सेक्‍टर में कामगारों की भारी कमी हो गई है। रूस ने कहा कि अब भारतीय प्रवासियों को देश में काम करने के लिए आकर्षित करने का प्रयास किया जा रहा है। रूस में पिछले 1 साल में 5 लाख युवा सेना में शामिल किए गए हैं जबकि हजारों की तादाद में सैनिक जंग में मारे गए हैं।

भारत में रूस के राजदूत डेनिस अइलपोव ने कहा है कि भारत और रूस भारतीय कर्मचारियों को आकर्षित करने के तरीकों पर काम कर रहे हैं ताकि देश में जारी मजदूरों के संकट को कम किया जा सके। उन्‍होंने कहा कि यह हम सभी को पता है कि रूसी अर्थव्‍यवस्‍था के कुछ सेक्‍टर मजदूरों के संकट का सामना कर रहे हैं। उनका इशारा पश्चिमी देशों की ओर था जहां लाखों की तादाद में भारतीय कामगार काम करते हैं। उन्‍होंने यह भी कहा कि भारत को यूक्रेन संकट ‘व्‍यापक समझ’ है।
India China Russia: रूस, भारत और चीन… अमेरिका के खिलाफ नया गठबंधन बनाना चाहते हैं पुतिन, क्‍या मोदी मिलाएंगे हाथ?

रूसी सेना में 5 लाख युवाओं को किया गया शामिल

रूसी राजदूत का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब पुतिन यूक्रेन में रूसी सैनिकों के मारे जाने के बीच जमकर सेना में भर्ती अभियान चला रहे हैं। रूस की सेना में 5 लाख युवाओं को शामिल किया गया है और यही वजह है कि बड़ी संख्‍या में युवा देश छोड़कर भाग गए हैं। यही नहीं यूक्रेन जंग की वजह से हजारों की तादाद में लोगों को अन्‍य क्षेत्रों से हटाकर सेना जुड़े काम में लगाया गया है। इससे देश में मजदूरों का गंभीर संकट पैदा हो गया है। ब्‍लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल कुल 4 लाख अतिरिक्‍त सैनिकों रूसी सेना में शामिल किया गया है।

यह बढ़ोत्‍तरी तब हुई जब पुतिन ने द्वितीय विश्‍वयुद्ध के बाद पहली बार 3 लाख रिजर्व सैनिकों को सेवा के लिए बुलाया। ब्‍लूमबर्ग ने कहा कि कुल करीब 5 लाख सैनिकों को शामिल किया गया है। इसमें पुतिन की निजी सेना वैगनर में शामिल किए गए सैनिक नहीं हैं। अब रूस 4 लाख और सैनिकों को यूक्रेन में लड़ने के लिए शामिल करना चाहता है। रूस ने यह योजना तब बनाई है जब पुतिन अभी यूक्रेन में लंबी लड़ाई के लिए कमर कस चुके हैं। पुतिन पहले ही रूस की सेना को 11 लाख 50 हजार से बढ़ाकर 15 लाख करने की योजना को मंजूरी दे चुके हैं।
Russia India Vs China: भारत की शरण में यूं ही नहीं आए पुतिन, अरबों डॉलर के रूसी खजाने पर चीन की गिद्ध नजर, चाहता है कब्‍जा

रूस में मिल नहीं रहे पुरुष कामगार, भारतीयों पर नजर

रूस की योजना साल 2026 तक इतने सैनिकों को शामिल करने की है। पुतिन के इस प्‍लान को देखते हुए युवा देश छोड़कर पड़ोसी देशों में भाग गए हैं। इससे काम करने वालों की तादाद में भारी गिरावट आई है। कामगारों की संख्‍या में भारी कमी की वजह से रूस अपनी अर्थव्‍यवस्‍था में उत्‍पादन को नहीं बढ़ा पा रहा है। इस जंग की वजह से पुरुष कामगारों की संख्‍या में भारी कमी हुई है। रूस अब इस कमी को भारतीय कामगारों की मदद से पूरा करना चाहता है।

[ad_2]

Source link