Priyesh Mishra | Navbharat Times | Updated: 15 Feb 2023, 8:22 pm
यूक्रेन युद्ध के कारण रूस और ब्रिटेन के संबंध काफी तनावपूर्ण हो गए हैं। ब्रिटेन लगातार रूस के खिलाफ यूक्रेन की मदद कर रहा है। ब्रिटेन ने यूक्रेन को चैलेंजर-2 मुख्य युद्धक टैंक भी देने का ऐलान किया है। इसी के बाद राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ब्रिटिश सीमा के पास अपने परमाणु बॉम्बर्स को तैनात करने का आदेश दिया है।