Home Sports SAFF CUP 2023: सेमीफाइनल में इस टीम से भिड़ेगी टीम इंडिया, फाइनल में पहुंचने का सुनहरा मौका

SAFF CUP 2023: सेमीफाइनल में इस टीम से भिड़ेगी टीम इंडिया, फाइनल में पहुंचने का सुनहरा मौका

0
SAFF CUP 2023: सेमीफाइनल में इस टीम से भिड़ेगी टीम इंडिया, फाइनल में पहुंचने का सुनहरा मौका

[ad_1]

IND vs LEB- India TV Hindi

Image Source : TWITTER
भारत बनाम लेबनान मैच का दृश्य

भारत में खेले जा रहे सैफ कप में टीम इंडिया ने इस साल शानदार प्रदर्शन किया है। टीम इंडिया ने नेपाल को हारते ही सैफ कप के सेमीफाइनल में एंट्री पा ली थी। लेकिन ये तय नहीं हो सकता था कि भारत सेमीफाइनल में किस टीम से भिड़ेगी। हालांकि अब ये साफ हो गया है कि टीम इंडिया अपना सेमीफाइनल मुकाबला किस टीम के खिलाफ खेलेगी। भारत को अपना सेमीफाइनल मुकाबला लेबनान के खिलाफ खेलना है। दोनों टीमों के बीच इस मैच का आयोजन 1 जून को किया जाएगा।

सेमीफाइलन में ऐसे मिली एंट्री

लेबनान ने बुधवार को यहां सैफ फुटबॉल चैंपियनशिप के ग्रुप बी मैच में मालदीव पर 1-0 की जीत दर्ज की जिससे सेमीफाइनल में उसका सामना मेजबान भारत से होगा। लेबनान के लिए कप्तान हसन मातौक ने 24वें मिनट में फ्री किक पर दनदनाता गोल दागा। इस जीत से लेबनान चार टीमों के ग्रुप में सभी मैच जीतकर ग्रुप में शीर्ष पर रहा जिससे फाइनल में जगह बनाने के लिए उसका सामना भारत से होगा।

दोनों टीमें हाल में भुवनेश्वर में इंटरकांटिनेंटल कप के फाइनल में एक दूसरे भिड़ी थीं जिसमें मेजबान देश विजेता रही थी। पहले ही अंतिम चार में जगह बना चुकी लेबनान के मुख्य कोच एलेक्सांद्र लिलिक ने फीफा रैंकिंग में 154वें स्थान पर काबिज मालदीव के खिलाफ मैच में अपने कुछ नियमित खिलाड़ियों को आराम दिया था जिसमें करीम दार्विच भी शामिल थे। मालदीव ने सैफ चैंपियनशिप में अपना अभियान तीन मैचों में एक जीत से समाप्त किया। 

सैफ कप में टीम इंडिया का प्रदर्शन

टीम इंडिया का प्रदर्शन पिछले कई मुकाबलों से शानदार रहा है। टीम इंडिया ने हाल ही में इंटरकांटिनेंटल कप भी अपने नाम किया था। भारत ने सैफ कप में भी अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखा है। भारत ने इस टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 4-0 से हराया। इसके बाद टीम इंडिया ने नेपाल को 2-0 से हराया। इस मैच में मिली जीत के बाद टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच गई। लेकिन लीग का अंतिम मुकाबला भारत और कुवैत के बीच खेला गया। यह मैच 1-1 से ड्रॉ रहा। लेकिन भारत के पास अब फाइलन में जाने का शानदार मौका है। उनका मुकाबला लेबनान से होने जा रहा है। जिन्हें उन्होंने हाल ही में हुए इंटरकांटिनेंटल कप के फाइनल में रौंदा था।

Inputs PTI

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Other Sports News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन



[ad_2]

Source link