Home Tech & Gadget Samsung की वेबसाइट पर सबसे बड़ा ऑफर, 50MP कैमरे वाला 5G फोन हुआ सस्ता, चौंका देगी कीमत

Samsung की वेबसाइट पर सबसे बड़ा ऑफर, 50MP कैमरे वाला 5G फोन हुआ सस्ता, चौंका देगी कीमत

0
Samsung की वेबसाइट पर सबसे बड़ा ऑफर, 50MP कैमरे वाला 5G फोन हुआ सस्ता, चौंका देगी कीमत

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

सैमसंग की वेबसाइट पर आपके लिए तगड़ा ऑफर है। इस धमाकेदार ऑफर में आप Samsung Galaxy A25 5G स्मार्टफोन को बंपर डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। 8जीबी रैम और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत 26,999 रुपये है। सेल में आप इसे 3 हजार रुपये के डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। इस डिस्काउंट के लिए आपको HDFC बैंक के कार्ड से पेमेंट करना होगा। फोन खरीदने के लिए अगर आप सैमसंग ऐक्सिस बैंक के कार्ड का इस्तेमाल करेंगे, तो आपको 10 पर्सेंट का कैशबैक मिलेगा। सैमसंग शॉप ऐप से फोन खरीदने वाले यूजर्स को 2 हजार रुपये तक का फायदा होगा। MobiKwik वॉलेट से पेमेंट करके आप इस फोन को 15 पर्सेंट के कैशबैक के साथ खरीद सकते हैं। 

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स 

कंपनी इस फोन में 6.5 इंच का इन्फिनिटी U डिस्प्ले ऑफर कर रही है। यह फुल एचडी+ Super AMOLED डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ आता है। फोन 8जीबी रैम और 128जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज से लैस है। प्रोसेसर के तौर पर कंपनी इसमें Mali G68 MP4 GPU के साथ  Exynos 1280 चिपसेट दे रही है। फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में एलईडी फ्लैश के साथ तीन कैमरे दिए गए हैं। 

इनमें 50 मेगापिक्सल के मेन लेंस के साथ एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल लेंस और एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। फोन का मेन कैमरा OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन को सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए सैमसंग के इस फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में दी गई बैटरी 5000mAh की है। यह बैटरी 25 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

22 फरवरी को आ रहा वीवो का यह धांसू फोन, लॉन्च से पहले सामने आई कीमत

बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंरप्रिंट सेंसर दिया गया है। ओएस की बात करें, तो यह फोन ऐंड्रॉयड 13 पर बेस्ड OneUI 5 पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए सैमसंग के इस फोन में आपको ब्लूटूथ 5.3, वाई-फाई डायरेक्ट, एनएफसी, 5G, Wi-Fi 2.4GHZ/5GHz, यूएसबी टाइप-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे ऑप्शन मिलेंगे। 

(Photo: Cashify)

[ad_2]

Source link