[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
Samsung Flip-Fold makes Record Pre-Booking: Samsung ने हाल ही में Galaxy Z Flip5 और Galaxy Z Fold5 को लॉन्च किया है। बेहद खुबसूरत दिखने वाले इन स्मार्टफोन्स को लोगों का बहुत प्यार मिल रहा है। इन फोन को रिकॉर्ड तोड़ प्री-बुकिंग मिली है। इन दोनों फोन की प्री-बुकिंग शुरू होते ही पहले 28 घंटों में 100,000 से अधिक यूजर्स ने गैलेक्सी जेड फ्लिप5 और जेड फोल्ड5 की प्री-बुकिंग की है।
चौथी पीढ़ी के फोल्डेबल की तुलना में, पहले 28 घंटों के दौरान गैलेक्सी Z फ्लिप5 और Z फोल्ड5 को 1.7 गुना अधिक प्री-बुकिंग प्राप्त हुई। भारत में, गैलेक्सी Z फ्लिप5 और Z फोल्ड5 के लिए प्री-बुकिंग 27 जुलाई को शुरू हुई और डिवाइस 18 अगस्त से सेल किया जाएगा। नए फोल्डेबल के साथ, सैमसंग का लक्ष्य देश में सुपर-प्रीमियम ($1,000 और अधिक) सेगमेंट में 50 प्रतिशत से अधिक बाजार हिस्सेदारी तक पहुंचना है।
Amazon-Flipkart नहीं, यहां से खरीदें सस्ते में 5G स्मार्टफोन और स्मार्ट टीवी
Samsung Galaxy Z Flip 5 और Galaxy Fold 5 की कीमत और कैसे करें प्री-बुक
Samsung Galaxy Z Flip5 की कीमत 99,999 रुपये (8GB/256GB) से शुरू होती है, जबकि Galaxy Z फोल्ड5 154,999 रुपये (12GB/256GB) से उपलब्ध है। Galaxy Z Flip5 की प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को 20,000 रुपये का लाभ मिलेगा और Galaxy Z फोल्ड5 की प्री-बुकिंग करने वालों को 23,000 रुपये का लाभ मिलेगा। नए डिवाइस को सभी प्रमुख ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर प्री-बुक किया जा सकता है।
Vivo ला रहा चकाचक फीचर्स वाला स्मार्टफोन; 50 कैमरा, 8GB रैम, 80W फास्ट चार्जिंग से लैस
[ad_2]
Source link