Tuesday, March 11, 2025
Google search engine
HomeTech & GadgetSamsung ने लॉन्च किया Galaxy F14 5G, कम कीमत में मिलेंगे बेस्ट...

Samsung ने लॉन्च किया Galaxy F14 5G, कम कीमत में मिलेंगे बेस्ट फीचर्स


Samsung एक नया स्मार्टफोन लेकर आ रहा है। Samsung ने F सीरीज में अपना ये स्मार्टफोन लॉन्च करने की घोषणा की है। Samsung F14 5G की लॉन्चिंग के बारे में Samsung ने अनाउंस कर दिया है। इस स्मार्टफोन में 6000 mAh बैटरी मिलने वाली है। साथ ही इसमें 5nm Processor दिया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 12,990 रुपए तय की गई है। Samsung कम कीमत में स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे यूजर्स के लिए ये नया स्मार्टफोन ला रहा है। Samsung Galaxy F14 5G में Exynos 1330 Chipset दिया गया है, 5nm Processor के साथ इस सेग्मेंट में आने वाला ये इकलौता स्मार्टफोन है। बैटरी को लेकर भी आपको कोई शिकायत नहीं होने वाली है। फोन में 6000 mAh बैटरी दी गई है। ये आसानी से 2 दिन का बैटरी बैकअप दे सकता है। साथ ही फोन में 25W Charging Support भी दिया जाएगा। Display को लेकर भी आपको फोन से कोई शिकायत नहीं होने वाली है। इसमें 6.6 Inch Full HD+ Display दिया जाता है जो 90 Hz Refresh Rate के सात आता है।

फोन के डिस्प्ले में Gorilla Glass 5 मिलता है। फोन को 3 कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। फोन में OMG Black, GOAT Green, BAE Purple कलर ऑप्शन मिलता है। फोन की सेल 30 मार्च से दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। ये फोन Flipkart, Samsung.com के अलावा चुनिंदा स्टोर्स पर भी उपलब्ध होगा। Samsung Galaxy F14 5G 4GB+128GB की कीमत 12,990 रुपए है। जबकि 6GB+128GB Variant की कीमत 14,490 रुपए तय की गई है।

Samsung Galaxy F14 5G में Security को लेकर भी काफी काम किया गया है। फोन में Android 13 पर OneUI 5 बेस्ड Operating System मिलता है। 4 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ इसमें 2 जेनरेशन OS Upgrade मिलता है। Galaxy F14 5G में Voice Focus Feature और Samsung Wallet मिलता है। आपके लिए ये फोन काफी बेहतर साबित हो सकता है। खासकर ऐसे यूजर्स के लिए जो बजट स्मार्टफोन की तलाश कर रहे हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments