Home Tech & Gadget Samsung फोल्डेबल हो गए सस्ते! Oppo Find N2 Flip से घटकर आधी हुई कीमत

Samsung फोल्डेबल हो गए सस्ते! Oppo Find N2 Flip से घटकर आधी हुई कीमत

0
Samsung फोल्डेबल हो गए सस्ते! Oppo Find N2 Flip से घटकर आधी हुई कीमत

[ad_1]

नई दिल्ली। ओप्पो ने अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन Oppo Find N2 Flip को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 89,999 रुपये है। हालांकि ओप्पो के फोल्डेबल फोन लॉन्च के बाद Samsung के स्मार्टफोन सस्ते हो गए हैं। Samsung Galaxy Z3 Flip को फ्लिपकार्ट से ओप्पो के फोल्डेबल स्मार्टफोन से आधी कीमत में खरीदा जा सकेगा। बता दें कि सैमसंग के फोल्डेबल स्मार्टफोन पोर्टेफोलियो में कई सारे स्मार्टफोन मौजूद हैं। इसमें से Galaxy Z flip 3 को साल 2021 में लॉन्च किया गया था।

कीमत और ऑफर्स
Galazy Z Flip 3 स्मार्टफोन के 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 95,999 रुपये है। हालांकि फ्लिपकार्ट ऑफर में फोन को मात्र 49,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। गैलेक्सी जेड फ्लिप 3 स्मार्टफोन की खरीद पर 26 हजार रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके बाद फोन की कीमत 69,999 रुपये रह जाती है। हालांकि इतना ही नहीं, कंपनी की ओर से 20 हजार का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। अगर आप फुल एक्सचेंज ऑफर हासिल कर लेते हैं, तो Oppo Find N2 Flip की कीमत 49,999 रुपये रह जाती है। इसके अलावा फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड पर 5 फीसद की छूट दी जा रही है।

स्पेसिफिकेशन
Samsung Galaxy Z Flip 3 स्मार्टफोन में 1.9-इंच की कवर स्क्रीन दी गई है। जबकि मेन डिस्प्ले सुपर
एमोलेड टेक्नोलॉजी के साथ आती है। इसका रिफ्रेश रेट सपोर्ट 120Hz है। फोन 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज ऑप्शन में आता है। फोन के रियर पैनल पर 12MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। साथ ही एक अन्य 12MP अल्ट्रावाइड कैमरा सेंसर दिया गया है जो ऑटोफोकस के साथ आता है। जबकि सेल्फी के लिए 10MP कैमरा दिया गया है।

[ad_2]

Source link