[ad_1]
हाइलाइट्स
गवर्नमेंट सेक्टर से भी बड़े लाभ की उम्मीद कर सकते हैं.
जमीन-जायदाद से जुड़े मामले आपका ध्यान आकर्षित करेंगे.
Saptahik Rashifal july 2023: इस नए सप्ताह में तुला वालों की रुकी हुई योजनाएं पूरी होंगी. आर्थिक तौर पर आपको कोई उपलब्धि मिल सकती है. गवर्नमेंट सेक्टर से भी बड़े लाभ की उम्मीद कर सकते हैं. धनु राशिवालों को कहीं ट्रांसफर मिल सकता है या डिपार्टमेंट भी बदला जा सकता है. हालांकि आपकी सैलरी में इंक्रीमेंट संभव है. पढ़ें तुला, वृश्चिक और धनु का जुलाई 2023 का साप्ताहिक राशिफल.
तुला साप्ताहिक राशिफल 2023 जुलाई
यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा. वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा. अपने जीवनसाथी के साथ कहीं शॉपिंग की प्लानिंग हो सकती है. लव लाइफ के लिए भी समय मनोरंजक रहेगा और आप अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने फिरने जाएंगे. आपको आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. आपकी रुकी हुई योजनाएं पूरी होंगी. आर्थिक तौर पर आपको कोई उपलब्धि मिल सकती है. गवर्नमेंट सेक्टर से भी बड़े लाभ की उम्मीद कर सकते हैं. जमीन जायदाद से जुड़े मामले आपका ध्यान आकर्षित करेंगे.
नौकरी में स्थिति मजबूत रहेगी और आप अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे. बिजनेस में कुछ बड़े लोगों के साथ मिलकर आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. विद्यार्थियों की बात करें तो उनके लिए यह सप्ताह अच्छा है. आपकी मेहनत रंग लाएगी. कोई उपलब्धि भी हासिल हो सकती है. स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो अभी आपकी सेहत अच्छी रहेगी. कोई बड़ी समस्या भी नजर नहीं आती. यात्रा के लिए आपको सप्ताह की शुरुआत अच्छी है.
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 2023 जुलाई
यह सप्ताह आपके लिए काफी अनुकूल रहेगा. विवाहितों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा. जीवनसाथी से निकटता बढ़ेगी. रिश्ते में प्रेम और रोमांस भी बढ़ेगा. हल्की-फुल्की झड़प भी होगी, लेकिन वह प्यार भरी होगी, इसलिए घबराने की कोई बात नहीं. अपने जीवनसाथी को पूरी तरह से समझें और उनके व्यवहार के अनुसार व्यवहार करें. इससे आपको सुख मिलेगा. लव लाइफ के लिए समय अनुकूल रहेगा, लेकिन आपका कोई अपना ही आपका विरोधी बन सकता है, इसका ध्यान रखें. आपकी वाणी मधुर होगी, जिससे लोग काफी प्रभावित होंगे और आपके काम बनने लगेंगे. भाग्य का पूरा साथ मिलने से कार्यों में भी सफलता मिलेगी और आपका मनोबल मजबूत होगा. कार्यक्षेत्र में स्थितियां बेहद अच्छी रहेगी.
किसी से भी झगड़ा करने से बचें और किसी से कड़वी बात न करें. अभी अति आत्मविश्वास से बचना ही आपके लिए अच्छा रहेगा. बिजनेस कर रहे लोगों को अपने पार्टनर का पूरा सपोर्ट मिलेगा और आप दोनों अपनी नीतियों के दम पर अपने बिजनेस को ग्रोथ दिलवा पाने में सक्षम रहेंगे. कुछ लंबी दूरी की यात्राएं भी होंगी, जो आपके बिजनेस के लिए फायदेमंद रहेगी. विद्यार्थियों की बात करें तो उनके लिए यह समय मिलाजुला रहेगा. हायर एजुकेशन में ज्यादा प्रयास करने पड़ेंगे. स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो अभी आपकी सेहत अच्छी रहेगी. कोई बड़ी समस्या भी नजर नहीं आती. यात्रा के लिए सप्ताह का शुरुआत और मध्य अनुकूल रहेगा.
नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा. आपको कहीं ट्रांसफर मिल सकता है या डिपार्टमेंट भी बदला जा सकता है. हालांकि आपकी सैलरी में इंक्रीमेंट संभव है. बिजनेस कर रहे लोगों के लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा रहेगा. आप काफी यात्रा करेंगे, जिससे काम में आपको सफलता मिलेगी. आपको अपने पार्टनर की मेहनत का भी लाभ मिलेगा, जिससे आपका बिजनेस बढ़ेगा. विद्यार्थियों की बात करें तो उनके लिए समय अच्छा है. उन्हें पढ़ाई में अच्छे नतीजे मिलेंगे. स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो अभी आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा. यात्रा के लिए पूरा सप्ताह अनुकूल है.
.
FIRST PUBLISHED : July 30, 2023, 09:20 IST
[ad_2]
Source link