[ad_1]
हाइलाइट्स
भाग्य की प्रबलता से आपको कोई प्रमोशन मिल सकता है.
जीवनसाथी से भी संबंध अनुकूल रहेंगे, जिससे घर का माहौल सकारात्मक रहेगा.
Saptahik Rashifal july 2023: जुलाई 2023 के दूसरे सप्ताह में तुलावालों को काफी अच्छा धन लाभ हो सकता है. बैंक लोन चुकाने में भी सफलता मिलेगी. नौकरी में आपकी स्थिति मजबूत रहेगी. धनु वालों की इनकम में बढ़ोतरी होगी. बिजनेस करने वालों को अच्छी सफलता मिलेगी. गवर्नमेंट सेक्टर से भी कोई बड़ा बेनिफिट मिलने की संभावना बन रही है. पढ़ें तुला, वृश्चिक और धनु का जुलाई 2023 का
साप्ताहिक राशिफल.
तुला साप्ताहिक राशिफल 2023 जुलाई
यह सप्ताह आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा. किसी बात को लेकर आप टेंशन में आ सकते हैं, लेकिन सप्ताह के मध्य के बाद से स्थिति अच्छी हो जाएगी. विवाहित लोग गृहस्थ जीवन को खुशी-खुशी बिताएंगे. लव लाइफ में रोमांस की बढ़ोतरी होगी. हल्की कहासुनी भी हो सकती है, लेकिन फिर भी रिश्ता अच्छी तरह चलेगा. इस सप्ताह आपको काफी अच्छा धन लाभ हो सकता है. बैंक लोन चुकाने में भी सफलता मिलेगी. नौकरी में आपकी स्थिति मजबूत रहेगी. भाग्य की प्रबलता से आपको कोई प्रमोशन मिल सकता है. आपके अधिकार क्षेत्र में भी वृद्धि हो सकती है.
बिजनेस के लिए सफलतादायक समय रहेगा. विद्यार्थियों की बात करें तो उनके लिए यह समय उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा. फिर भी आप अपनी पढ़ाई में समय दे पाएंगे. स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो अभी आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है. अपनी सेहत पर ध्यान दें और कोई छोटी-मोटी परेशानी भी हो तो उसका उचित निदान कराएं. यात्रा के लिए सप्ताह का अंतिम दिन अच्छा रहेगा.
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 2023 जुलाई
यह सप्ताह आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा. सप्ताह की शुरुआत में संतान को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी, लेकिन जीवनसाथी के समझाने पर आपकी वह चिंता भी समाप्त हो जाएगी. जीवनसाथी से भी संबंध अनुकूल रहेंगे, जिससे घर का माहौल सकारात्मक रहेगा. घर में किसी फंक्शन की तैयारी हो सकती है. लव लाइफ के लिए समय अनुकूल रहेगा. आप एक दूसरे के मन में चली आ रही गलतफहमी को दूर करने में कामयाब रहेंगे. आपको ऑफिस पार्टी में शामिल होने का मौका मिल सकता है. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा तो है, लेकिन अपने ऑफिस में किसी से दूर्व्यवहार करना आपके लिए मुसीबत बन सकता है, इसलिए बेहद सावधान रहें.
बिजनेस कर रहे लोगों के लिए समय सामान्य रहेगा. आपको थोड़े ज्यादा प्रयास करने होंगे, जिससे आपकी योजनाएं आगे बढ़ेगी. विद्यार्थियों की बात करें, तो आप कॉमर्स और आईटी फील्ड की पढ़ाई में अच्छा परफॉर्म कर पाएंगे. स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो अभी आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. ऐसे में अपनी सेहत का ध्यान रखें. यात्रा के लिए सप्ताह का पहला दिन अच्छा है.
धनु साप्ताहिक राशिफल 2023 जुलाई
यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा. लव लाइफ के लिए समय अच्छा है, जिससे आप दोनों हर मुश्किल का आसानी से सामना कर पाएंगे. विवाहितों का गृहस्थ जीवन थोड़ा परेशानीजनक हो सकता है. जीवनसाथी से अनबन होने की संभावना रहेगी. उनका व्यवहार कुछ बदला-बदला सा रहेगा. हालांकि, अभी परिवार पर आपका ध्यान होगा. कुछ घरेलू खर्चे भी होंगे. इनकम में भी बढ़ोतरी होगी, जिससे आपको खुशी मिलेगी.
बिजनेस करने वालों को अच्छी सफलता मिलेगी. गवर्नमेंट सेक्टर से भी कोई बड़ा बेनिफिट मिलने की संभावना बन रही है, इसलिए समय का पूरा फायदा उठाएं.
नौकरीपेशा लोगों के लिए समय थोड़ा कमजोर रहेगा. आपको अपने काम से संतुष्टि नहीं होगी, जिसकी वजह से काम में कुछ गड़बड़ी होने की आशंका हो सकती है. काम को अच्छा रखें वरना समस्या आ सकती है. विद्यार्थियों की बात करें तो अभी आप अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान दे पाएंगे और अपने पढ़ाई के सेशन को और भी बेहतर बना सकेंगे. इससे विषयों पर आपकी पकड़ बनेगी, जिसका आपको फायदा मिलेगा. हायर एजुकेशन में सफलता मिलेगी. स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो अभी आपकी सेहत ठीक ठाक रहेगी. यात्रा के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी है.
.
FIRST PUBLISHED : July 09, 2023, 09:20 IST
[ad_2]
Source link