Monday, July 8, 2024
Google search engine
HomeEducation & JobsSarkari Naukri : डॉ. राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में 71 असिस्टेंट...

Sarkari Naukri : डॉ. राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में 71 असिस्टेंट प्रोफेसर व अन्य पदों पर होगी भर्ती


ऐप पर पढ़ें

Sarkari Naukri : डॉ. राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में अकादमिक और प्रशासनिक गतिविधियां शुरू हो गई हैं। झलवा में विश्वविद्यालय परिसर का निर्माण पूरा होने में वक्त लगेगा लेकिन इससे पहले फाफामऊ स्थित बीबीएस इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में विधि विश्वविद्यालय का संचालन शुरू कर दिया गया है। विश्वविद्यालय में कुल 71 पदों के सापेक्ष नियुक्तियां होंगी।

इसमें प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के 11-11 पद होंगे। वहीं, असिस्टेंट प्रोफेसर के 34 पदों पर भर्ती होगी। 15 अन्य पदों पर भर्ती होगी। प्रथम चरण में असिस्टेंट प्रोफेसर के छह पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। शैक्षिक सत्र 2024-25 में बीए-एलएलबी के 60 सीटों के सापेक्ष प्रवेश प्रक्रिया शुरू है।

आने वाले वर्षों में डिप्लोमा, डिग्री के अन्य पाठ्यक्रम भी चलाए जाएंगे। साथ ही न्यायिक व अन्य विधि सेवाएं, विधि निर्माण, विधि सुधार के क्षेत्र में शोध होंगे। पारंपरिक पाठ्यक्रमों के साथ ही वर्तमान परिदृश्य की आवश्यकताओं के अनुसार प्रौद्योगिकी कानून, पर्यावरण कानून, उद्योग में बौद्धिक संपदा अधिकारों को कवर करने वाला मनोरंजन और मीडिया कानून जैसे विषयों को शामिल किया जाएगा।

पूर्व राष्ट्रपति कोविंद ने रखी थी आधारशिला

उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने 29 जुलाई 2020 को प्रयागराज में एक राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। तत्कालीक राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 11 सितंबर 2021 को इसकी आधारशिला रखी। 3 दिसंबर 2021 को भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की थी कि प्रयागराज में देवघाट, झलवा में राष्ट्रीय कानून विश्वविद्यालय का नाम डॉ. राजेंद्र प्रसाद के नाम पर रखा जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments