Home Education & Jobs SBI Apprentice Recruitment 2023: एसबीआई में अपरेंटिस पदों पर भर्ती, 6160 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी

SBI Apprentice Recruitment 2023: एसबीआई में अपरेंटिस पदों पर भर्ती, 6160 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी

0
SBI Apprentice Recruitment 2023: एसबीआई में अपरेंटिस पदों पर भर्ती, 6160 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

भारतीय स्टेट बैंक, एसबीआई ने अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 1 सितंबर, 2023 से शुरू होगी और 21 सितंबर, 2023 को समाप्त हो जाएगी।  इस भर्ती अभियान के तहत भारतीय स्टेट बैंक में 6160 पदों को भरा जाएगा।

जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से कर सकते हैं। उम्मीदवार केवल एक राज्य में अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार केवल एक बार परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। 

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन शुरू होने की तारीख: 1 सितंबर, 2023
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 21 सितंबर, 2023
  • लिखित परीक्षा: अक्टूबर/नवंबर 2023

शैक्षणिक योग्यता- उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया- चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन लिखित परीक्षा और स्थानीय भाषा की परीक्षा शामिल होगी। लिखित परीक्षा में 100 प्रश्न होंगे और अधिकतम अंक 100 हैं। 

परीक्षा की अवधि- 60 मिनट

13 क्षेत्रीय भाषाओं में  प्रश्न पत्र उपलब्ध होंगे- सामान्य अंग्रेजी की परीक्षा को छोड़कर, लिखित परीक्षा के लिए प्रश्न 13 क्षेत्रीय भाषाओं में सेट किए जाएंगे। अंग्रेजी और हिंदी भाषा के अलावा असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, कोंकणी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, उर्दू भाषाओं में प्रश्न पत्र उपलब्ध होंगे।

आवेदन शुल्क- सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये है। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। 

अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।

[ad_2]

Source link