[ad_1]
SBI CBO Result 2022: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने एसबीआई सीबीओ फाइनल रिजल्ट 2022 घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा और इंटरव्यू राउंड के लिए उपस्थित हुए हैं, वे एसबीआई की आधिकारिक साइट sbi.co.in के माध्यम से अपने संबंधित परिणाम देख सकते हैं।
लिखित परीक्षा 4 दिसंबर, 2022 को आयोजित की गई थी और परिणाम 30 जनवरी, 2023 को घोषित किया गया था। इंटरव्यू कॉल पत्र 3 फरवरी को जारी किया गया था और 17 फरवरी, 2023 तक उपलब्ध था। इंटरव्यू का आयोजन फरवरी 2023 में आयोजित किया गया था।
– SBI CBO Final Result 2022- Direct Link
बता दें, आवेदन प्रक्रिया 18 अक्टूबर को शुरू हुई थी और 7 नवंबर, 2023 को समाप्त हुई थी। यह भर्ती के माध्यम से सर्किल बेस्ड ऑफिसर के 1422 पदों को भरा जाना है। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।
इस दिन हुई थी परीक्षा
सर्किल बेस्ड ऑफिसर पदों के लिए ऑनलाइन परीक्षा देश भर में 04 दिसंबर 2022 (रविवार) को विभिन्न ब्रांच के तहत 1422 पदों पर चयन के लिए आयोजित की गई थी।
ऐसे था परीक्षा का पैटर्न
परीक्षा में 120 अंकों के ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न और 50 अंकों के डिस्क्रिप्टिव टाइप के प्रश्न पूछे गए थे। SBI CBO ऑब्जेक्टिव टाइप की परीक्षा 2 घंटे की थी और इसमें इंग्लिश लैग्वेंज, बैंकिंग नॉलेज, जनरल अवेयरनेस / इकोनोमिक्स एंड कंप्यूटर एप्टीट्यूट पर प्रश्न शामिल थे, जबकि डिस्क्रिप्टिव टाइपकी परीक्षा 30 मिनट की थी। जिसमें 50 अंकों के दो प्रश्नों के साथ इंग्लिश लैग्वेंज (लेटर राइटिंग और निबंध) पूछा गया था। वहीं इंटरव्यू राउंड 50 अंकों का था।
SBI CBO Result 2022: रिजल्ट जारी होने के बाद ऐसे चेक कर सकेंगे परिणाम
स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in. पर जाना होगा।
स्टेप 2- होम पेज पर ” careers link” पेज पर जाएं।
स्टेप 3- अब ” SBI CBO Final Result 2022″ लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4- अब एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार अपने रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
स्टेप 5- इसे डाउनलोड कर लीजिए।
स्टेप 6- भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें।
[ad_2]
Source link