[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
sbi clerk mains exam admit card 2024 : एसबीआई क्लर्क मेन एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। आपको बता दें कि क्लर्क भर्ती मुख्य परीक्षा 25 फरवरी और 4 मार्च 2024 को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती परीक्षा के जरिए 8283 वैकेंसी भरी जाएंगी। रिक्त पदों में 3515 अनारक्षित हैं। 1284 एससी, 748 एसटी, 1919 ओबीसी और 817 ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आरक्षित हैं।
नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर आप एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं एडमिट कार्ड लिंक मुख्य परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवार को स्थानीय भाषा के टेस्ट से गुजरना होगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए इस लिंक पर क्लिक करना होगा। यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और कैप्चा कोड डालकर आप एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
कैसा होगा एग्जाम
आपको बता दें कि मुख्य परीक्षा में चार खंड शामिल हैं- सामान्य/वित्तीय जागरूकता, सामान्य अंग्रेजी, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, रीजनिंग, और कंप्यूटर एप्टीट्यूड। परीक्षा की अवधि 2 घंटे 40 मिनट है, और अधिकतम अंक 200 हैं। पेपर में पूछे गए प्रश्नों की संख्या 190 होगी। वस्तुनिष्ठ परीक्षाओं में गलत उत्तरों के लिए नकारात्मक अंक होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए चौथाई अंक कटेगा।
इससे पहले प्री यह भर्ती परीक्षा के नतीजे जारी किए गए थे। यह परीक्षा 5, 6, 11 और 12 जनवरी 2024 को देश के विभिन्न शहरों में आयोजित की गई थी।
[ad_2]
Source link