Monday, July 8, 2024
Google search engine
HomeEducation & JobsSBI PO Exam 2023: स्टेट बैंक पीओ प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट sbi.co.in...

SBI PO Exam 2023: स्टेट बैंक पीओ प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट sbi.co.in पर जारी, यहां देखिए लिंक


ऐप पर पढ़ें

SBI PO Admit Card 2023 : भारतीय स्टेट बैंक ने पीओ प्रारंभिक परीक्षा 2023 के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। जो भी अभ्यर्थी एसबीआई पीओ परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं वे अब एसबीआई की वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड वेबसाइट sbi.co.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं।

एसबीआई प्रीलिम्स के एडमिट कार्ड 23 अक्टूबर 2023 से 6 नवंबर 2023 तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे। एसबीआई प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती की परीक्षा नवंबर 2023 में आयोजित की जाएगी। वहीं इस ऑनलाइन परीक्षा के नतीजे नवंबर/दिसंबर 2023 में जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी यहां दिए आसान स्टेप्स में एसबीआई पीओ परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही यहां दिए जा रहे डायरेक्ट लिंक से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकते-

 

 

Direct link to download SBI PO Prelims Admit Card 2023

  • एसबीआई पीओ प्रीलिम्स के एडमिट कार्ड 2023 ऐसे डाउनलोड करें:
  • एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
  • होम पेज पर दिख रहे Current Openings टैब पर क्लिक करें।
  • अब नया पेज खुलेगा जहां अभ्यर्थी एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
  • लॉगइन पेज पर जरूरी डिटेल्स भरें और सब्मिट बटन दबाएं।
  • आपका एडमिट कार्ड अब आपकी स्क्रीन पर होगा जिसे डाउनलोड कर सेव कर सकते हैं।

एसबीआई पीओ भर्ती परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन 7 सितंबर 2023 से शुरू हुए थे और 3 अक्टूबर 2023 तक चले थे। एसबीआई के इस भर्ती अभियान में कुल 2000 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। एसबीआई पीओ परीक्षा से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए एसबीआई की वेबसाइट पर जा सकते हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments