Home Education & Jobs SBI PO Prelims Result : जारी होने वाला है एसबीआई पीओ रिजल्ट, कटऑफ ऊपर रहने के आसार

SBI PO Prelims Result : जारी होने वाला है एसबीआई पीओ रिजल्ट, कटऑफ ऊपर रहने के आसार

0
SBI PO Prelims Result : जारी होने वाला है एसबीआई पीओ रिजल्ट, कटऑफ ऊपर रहने के आसार

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

SBI PO Prelims Result 2022 : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बहुत जल्द प्रोबेशनरी ऑफिसर प्रारंभिक परीक्षा (SBI PO Prelims Exam Result 2022) का रिजल्ट जारी करने वाला है। परीक्षार्थी एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 17, 18, 19 और 20 दिसंबर 2022 को किया गया था। इस भर्ती परीक्षा के जरिए पीओ के कुल 1673 पदों पर भर्तियां होनी हैं। लाखों अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था। 

एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी अब मुख्य परीक्षा में बैठेंगे। रिजल्ट के बाद मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड और तिथि भी जारी कर दिए जाएंगे। मेन्स में पास उम्मीदवारों को तीसरे चरण (ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू) के लिए बुलाया जाएगा।  

SBI PO Prelims Result 2022: ऐसे चेक करें रिजल्ट 

– सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in/careers पर जाएं।

–  प्रोबेशनरी ऑफिसर रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।

– मांगी गई जानकारी को दर्ज कर सबमिट करें।

– रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

2021 की तुलना में 20 फीसदी तक कम हुई हैं रिक्तियां

रिक्तियों की संख्या कम होने के बाद अब इसके प्रीलिमिनरी परीक्षा का कटऑफ बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। एसबीआई ने इस बार पीओ की 1600 वैकेंसी निकाली है। यह रिक्तियों की संख्या पिछली भर्ती की तुलना में 20 फीसदी तक कम हो गई हैं। एसबीआई ने पीओ भर्ती 2021 में 2000 और पीओ भर्ती 2020 के जरिए भी 2000 पदों पर वैकेंसी निकाली थी।

[ad_2]

Source link