Thursday, March 13, 2025
Google search engine
HomeEducation & JobsSBI PO Prelims Result 2023 soon at sbicoin know how to download...

SBI PO Prelims Result 2023 soon at sbicoin know how to download – SBI PO 2023: रिजल्ट जारी होते ही यहां दिखेगा लिंक, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड , करियर न्यूज


ऐप पर पढ़ें

SBI PO Prelims Result 2023 : जिन उम्मीदवारों ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की ओर से आयोजित एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा दी थी, अब वह बेसब्री से परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। SBI की ओर से परिणाम जारी होने की कोई तारीख और समय नहीं बताया गया है।  हालां कि, आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, परिणाम नवंबर/दिसंबर 2023 में घोषित किए जाएंगे। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है, वह नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in देखते रहें।

इस दिन हुई थी प्रारंभिक परीक्षा

ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा नवंबर 2023 में आयोजित की गई थी। जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा के लिए सफल होंगे. उन्हें मुख्य परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। बता दें, इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के 2000 पदों को भरेगा।

बता दें, एक बार जब एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा परिणाम जारी कर देगा, उसके बाद  मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे।

SBI PO Result: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे रिजल्ट

स्टेप 1-  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाना होगा।

स्टेप 2- अब होम पेज पर “SBI PO Prelims Result 2023” लिंक दिखाई देगा।  (लिंक एक्टिव होने के बाद ही दिखाई देगा)

स्टेप 3- यहां क्लिक करना होगा और मांगी गई जानकारी भरनी होगी।

स्टेप 4- रिजल्ट आपके सामने होगा।

स्टेप 5-  रिजल्ट डाउनलोड कर आप प्रिंटआउट ले सकते हैं।

SBI भर्ती: 8000 से अधिक पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी

भारतीय स्टेट बैंक ने एसबीआई क्लर्क भर्ती 2023 नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। बैंक ने जूनियर एसोसिएट पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 17 नवंबर से शुरू हुई थी और 7 दिसंबर, 2023 को समाप्त होगी।

 



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments