[ad_1]
School Winter Holidays 2023: झारखंड में सर्द हवाओं को सितम रविवार को जारी रहा। इसके चलते कनकनी कायम रही। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट हो रहा है। बीते 24 घंटों में रांची से सटे कांके का इलाका सबसे ठंडा रहा। यहां पारा एक डिग्री के करीब पहुंच गया। पलामू में भी न्यूनतम तापमान 4 डिग्री पर पहुंच गया। इधर, ठंड के प्रकोप देखते हुए राज्य सरकार ने पांचवीं तक की कक्षाओं को 15 जनवरी तक बंद रखने का निर्देश सभी स्कूलों को दिया है।
शिक्षा सचिव के. रवि कुमार ने निर्देश दिया है कि शीत लहर के प्रकोप को देखते हुए राज्य के सरकारी, गैर सरकारी, सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) और निजी विद्यालयों में पहली से पाचवीं तक शैक्षणिक कार्य चार से आठ जनवरी तक बंद थे। फिलहाल बर्फीली हवाओं का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। इसलिए राज्य के सभी स्कूलों में केजी से पांचवीं तक की कक्षाएं 14 जनवरी तक बंद रहेंगी। 16 जनवरी से नियमित रूप से क्लास चल सकेंगी।सरकारी स्कूल के शिक्षक इस अवधि में स्कूल में उपस्थित रहेंगे।
यूपी, बिहार में भी बढ़ीं स्कूलों की छुट्टियां:
आपको बता दें कि शीतलहर के प्रकोप के चलते बिहार में पटना जिले के 10वीं तक के स्कूलों में 14 जनवरी 2023 तक शीतकालीन अवकाश बढ़ा दिया गया है। वहीं यूपी के कुछ जिलों में प्राथमिक स्कूलों में शीतकालीन अवकाश बढ़ा दिया गया है। मैनपुरी के जिलाधिकारी ने 8वीं तक के सभी स्कूलों को 12 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया है। वहीं नोएडा में पहले से ही 14 जनवरी तक स्कूल बंद करने का ऐलान मिया जा चुका है।
गिर रहा पारा : इधर, बर्फीली हवाओं के चलते राज्य में पारा लगातार गिर रहा है। पलामू में मेदनीनगर का तापमान 4.1 डिग्री पर पहुंच गा। वहीं रांची के कांके का न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री रहा। मैक्लुस्कीगंज में यह 2.0 डिग्री दर्ज किया गया। हालाकि, रांची और जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री रहा। राज्य के अन्य जिलों में सिमडेगा, रामगढ़, खूंटी में भी कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। रांची में रात के दौरान सर्द हवा की रफ्तार 7 से 8 किलोमीटर प्रति घंटा रहे।
न्यूनतम सामान्य से नीचे :मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में अभी भी न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। राज्य के उत्तरी भागों में सुबह के दौरान कुहासा छाए हुए हैं। बिहार के सीमावर्ती होने के कारण यहां दिन के दौरान कुहासा है। लेकिन धूप निकलते ही यहां से कुहासा छंट गए।
प्रमुख जिलों में तापमान (डिग्री में)
जिला अधिकतम न्यूनतम
कांके 19.3 1.0
मैक्लुस्कीगंज 22.0 2.0
रांची 25.3 10.0
जमशेदपुर 27.7 10.0
मेदिनीनगर 25.8 4.1
बोकारो 23.1 7.1
देवघर 22.5 7.9
गिरिडीह 23.1 8.2
खूंटी 24.4 4.2
रामगढ़ 23.9 6.4
सिमडेगा 25.2 5.4
रांची के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा कि बिहार के सीमावर्ती हिस्सों पर सुबह के दौरान कुहासा बना रहेगा। अगले दो दिन राजधानी समेत राज्य के अन्य भागों में कनकनी बढ़ेगी, लेकिन उसके बाद इसमें बदलाव होंगे।
स्कूलों का समय बदलने की मांग
राज्य में चल रही बर्फीली हवाओं के कहर के बीच झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष आनंद किशोर साहू और महासचिव बलजीत कुमार सिंह ने सरकार से स्कूलों के समय में बदलाव की मांग की है। उन्होंने कहा कि ठंड के कारण बच्चों को सुबह नौ बजे स्कूल पहुंचने मे परेशानी हो रही है, ऐसे में स्कूल का समय 10 बजे से दो बजे तक किया जाना चाहिए।
[ad_2]
Source link