[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
SEED 2023 result: सिम्बॉयोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (एसआईडी) ने सिम्बायोसिस प्रवेश परीक्षा 2023 (एसईईडी 2023) का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने एसईईडी 2023 में भाग लिया हो वे अपना रिजल्ट एसआईडी की ऑफिशियल वेबसाइट www.sid.edu.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
एसईईडी 2023 का रिजल्ट/स्कोरकार्ड देखने के लिए अभ्यर्थियों को अपनी बीडीईडी आईडी और पासवर्ड की जरूरत होगी। आगे एसईईडी रिजल्ट 2023 का डायरेक्ट लिंक भी चेक कर सकते हैं।
पीआरपीआई के लिए शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों की सूची भी 27 जनवरी 2023 को प्रकाशित की जाएगी। इस सूची के आधार पर अपने दाखिले के बारे में व्यक्तिगत रूप से जानकारी 31 जनवरी 2023 तक पाने के लिए स्लॉट बुक कर सकेंगे।
रिपोर्ट के अनुसार, पीआरपीआई के प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर सोमवार, 3 अप्रैल से 20 अप्रैल 2023 तक उपलब्ध रहेंगे।
SEED 2023 रिजल्ट ऐसे चेक कर सकते हैं:
आधिकारिक वेबसाइट www.sid.edu.in पर जाएं।
होम पेज पर दिख रहे लिंक SEED 2023 Result पर जाएं।
अपनी लॉगइन डिटेल्स भरकर सब्मिट करें।
अब रिजल्ट आपकी कम्प्यूटर स्क्रीन पर होगा जिसे चेक करें और भविष्य की जरूरत के लिए इसका प्रिंटआउट लेकर रख लें।
[ad_2]
Source link
