
[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
रुद्रांक्ष पाटिल और मेहुली घोष की जोड़ी ने मंगलवार को यहां 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम इवेंट जीतकर भारत को निशानेबाजी एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर में पांचवां गोल्ड मेडल दिलाया। भारतीय जोड़ी ने फाइनल में शेन युफान और झू मिंगशुआई की चीन की जोड़ी को 16-10 से हराया। रुद्रांक्ष और मेहुली की जोड़ी क्वालीफिकेशन में कुल 631.3 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर रही थी। युफान और मिंगशुआई ने 632.3 पॉइंट्स के साथ टॉप स्थान हासिल किया था।
सौरभ के भाई हैं वरुण तोमर, बोले- पेरिस ओलंपिक में लगा दूंगा जान
रिदम सांगवान और अर्जुन सिंह चीमा की जोड़ी को हालांकि 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट के फाइनल में थू विन्ह ट्रिनह और कुआंग हुइ फाम की वियतनाम की जोड़ी के हाथों शिकस्त के साथ सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। रिदम और अर्जुन की जोड़ी क्वालीफिकेशन में 582 पॉइंट्स के साथ टॉप पर रही थी। वियतनाम की जोड़ी ने 580 पॉइंट्स के साथ दूसरा स्थान हासिल किया था। फाइनल में हालांकि वियतनाम की जोड़ी बेहतर प्रदर्शन करते हुए खिताब जीतने में सफल रही।
Asian Olympic Qualifiers: वरुण तोमर ने जीता गोल्ड, पेरिस का कटाया टिकट
सोमवार को युवा निशानेबाजों वरुण तोमर और ईशा सिंह ने पुरुष और महिला 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतते हुए भारत के लिए दो ओलंपिक कोटा हासिल किए थे। ये दोनों स्वर्ण मेडल जीतने वाली भारत की क्रम से पुरुष और महिला टीम का भी हिस्सा थे। इन दोनों के क्वालीफाई करने के साथ पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले भारतीय निशानेबाजों की संख्या 15 हो गई है जो टोक्यो खेलों में देश के सबसे बड़े निशानेबाजी दल की बराबरी है।
टोक्यो ओलंपिक में भारत मेडल टैली में 48वें नंबर पर रहा था। भारत ने टोक्यो ओलंपिक में कुल सात मेडल जीते थे, जिसमें एक गोल्ड, दो सिल्वर और चार ब्रोन्ज मेडल शामिल थे।
[ad_2]
Source link