Home Life Style singh Sankranti 2023: कब है सिंह संक्रांति? इन दो राशियों की खुलेगी किस्मत

singh Sankranti 2023: कब है सिंह संक्रांति? इन दो राशियों की खुलेगी किस्मत

0
singh Sankranti 2023: कब है सिंह संक्रांति? इन दो राशियों की खुलेगी किस्मत

[ad_1]

वेद प्रकाश/उधम सिंह नगर. सनातन धर्म के वैदिक ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, ग्रहों के राजा हर मास राशि में परिवर्तन करते हैं. भगवान सूर्य के इस परिवर्तन को संक्रांति कहते हैं, ऐसे में वह जिस राशि में प्रवेश करते हैं उस राशि के नाम में संक्रांति जोड़ दी जाती है. भगवान सूर्य के इस परिवर्तन का असर कई राशियों पर दिखाई देता है, कई राशियों के जातकों को इसका लाभ मिलता है. मान्यता है कि सूर्य संक्रांति के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर तांबे के लोटे से भगवान सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए, लाल फूल, लाल वस्त्र, गेहूं आदि को भगवान सूर्य को अर्पित करने के बाद दान करना चाहिए. ऐसा करने से भगवान सूर्य अति प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों पर विशेष कृपा बनाए रखते हैं.

भगवान सूर्य इस समय कर्क रेखा में विराजमान हैं, भगवान सूर्य 17 अगस्त 2023 को अपनी स्वराशि सिंह राशि में प्रवेश करेंगे. भगवान सूर्य प्रत्येक वर्ष में एक बार सिंह राशि में प्रवेश करते हैं. भगवान सूर्य के परिवर्तन से कुछ राशियों को धन संपत्ति की प्राप्ति होगी और समाज में मान सम्मान में वृद्धि होगी. उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के वरिष्ठ आचार्य पंडित अरुणेश मिश्रा ने बताया कि वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि प्रत्येक माह में संक्रांति के दिन भगवान सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं.  इस बार कर्क राशि से गोचर करके सिंह राशि में 17 अगस्त 2023 को दोपहर 1:44 बजे प्रवेश करेंगे, इसलिए 17 को सिंह संक्रांति मनाई जाएगी.

उन्होंने बताया कि सिंह संक्रांति को पुण्य काल लगभग 7 घंटे का होगा, जो 17 अगस्त को सुबह 6:44 बजे से शुरू होगा और दोपहर 1:44 बजे पर समाप्त होगा, जबकि सिंह संक्रांति का महापुण्य काल लगभग 2 घंटे 11 मिनट का होगा और यह सुबह एक 11:33 बजे से शुरू होकर दोपहर 1:44 बजे तक रहेगा. इस दौरान विधि विधान से पूजा करने से भगवान सूर्य प्रसन्न होते हैं और कुंडली में सूर्य मजबूत होते हैं, जिससे राजयोग की संभावना बढ़ती है.

यह भी पढ़ें: Adhik Maas Purnima 2023: अधिक मास की पूर्णिमा आज, राशि के अनुसार करें दान, हो जाएंगे मालामाल!

इन दो राशियों की बदलेगी किस्मत
सिंह राशि: सिंह संक्रांति के दिन सिंह राशि के लग्न में भगवान सूर्य प्रवेश करेंगे. इसलिए इस राशि को शुभ लाभ की प्राप्ति होगी. इसके साथ ही सिंह राशि के जातक अपने कार्यस्थल पर अधिक मेहनत करेंगे, जिससे पदोन्नति होगी. इस दौरान दूसरों की मदद कर लोगों का दिल भी जीतेंगे.

मिथुन राशि: सिंह संक्रांति से सूर्य मिथुन राशि के तीसरे भाव में रहेगा. ऐसे में मिथुन राशि वालों को विशेष लाभ मिलेगा और नौकरी से जुड़े लोगों को पदोन्नति और प्रशंसा दोनों ही मिलेगी. लंबे समय से रुका हुआ  काम एक बार दोबारा शुरू होने की संभावना है. परिवार और मित्रों के साथ एक यादगार यात्रा भी हो सकती है.

Tags: Latest hindi news, Local18, Religion 18, Udhamsinghnagar News, Uttarakhand news, Zodiac Signs

[ad_2]

Source link