[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
कॉफी की मदद से आप फेशियल कर सकती हैं। ये स्किन को पूरी तरह से साफ करेगा और आपके लुक में चार चांद लगा देगी। इंस्टेंट ग्लोइंग स्किन पाने के लिए घर पर ही आप कॉफी फेशियल (Coffee Facial) कर सकती हैं। इस फेशियल को करना काफी आसान है और आप सिर्फ 3 स्टेप्स में इस फेशियल को कर सकते हैं। यहां देखिए कॉफी फेशियल करने के सबसे आसान स्टेप्स-
कॉफी से कैसे करें फेशियल
स्टेप 1
फेशियल के दौरान पहले स्टेप में चेहरे को साफ करें। इसके लिए कच्चे दूध में कॉफी पाउडर मिलाएं। अब इसमें एक कॉटन बॉल डुबोएं और धीरे से अपनी स्किन पर इसे अप्लाई करें। अब हाथों से इसे सर्कुलर मोशन में मसाज करें। फिर चेहरे को साफ पानी से धोएं।
स्टेप 2
स्क्रबिंग करने के लिए आप कॉफी पाउडर में चावल का बारीक आटा मिलाएं। इसे अच्छे से मिक्स करें और फिर थोड़ा-थोड़ा लेकर चेहरे पर लगाएं। सर्कुलर मोशन में स्क्रब करें। आप थोड़ा-थोड़ा पानी बीच में ले सकते हैं।
स्टेप 3
फेस मास्क बनाने के लिए कॉफी पाउडर में चंदन पाउडर और शहद मिलाएं। अब इस फेस पैक को अपने पूरे चेहर और गर्दन पर लगाएं। इस पैक को 18 से 20 मिनट तक लगा रहने दें। फिर इस पैक को पानी से धो लें। इस पैक को हटाने के बाद सीरम लगा सकते हैं।
[ad_2]
Source link
