
[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
नवंबर का महीना शुरू होने वाला है। अक्टूबर के महीने से ही उत्तर और पश्चिम भारत में ठंड पड़ना शुरू हो जाती है। नवंबर ऐसा महीना है, जिसमें कई जगहों पर आपको बर्फबारी देखने को मिल जाएगी। आने वाले महीनों में कई छुट्टियां मिलने वाली हैं। ऐसे में अगर आप किसी बर्फीली जगह पर बर्फबारी का मजा लेना चाहते हैं तो यहां जानिए आखिर किस जगह पर आप स्नोफॉल एंजॉय कर सकते हैं।
नवंबर के महीने में कहां होगी बर्फबारी?
लद्दाख- आप बर्फबारी का मजा लेना चाहते हैं तो लद्दाख जा सकते हैं। यहां आपको बेहद खूबसूरत नजारे को एंजॉय करने का मौका मिलेगा। कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें क्लिक करने के लिए आप इस जगह का रुख कर सकते हैं।
कश्मीर- कश्मीर की कई जगहों पर नवंबर में बर्फबारी देखने को मिल सकती है। इस महीने में आप कश्मीरी सेब के बागानों को जरूर देखें, यहां पर आपको तरह-तरह के सेब देखने मिलेंगे।
कुफरी- कुफरी ऐसा हिल स्टेशन है जो शिमला के सबसे पास है। इस जगह पर आप स्नोफॉल का मजा ले सकते हैं। यहां पर बर्फबारी के नजारे को देखकर आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे।
औली- उत्तराखंड के इस हिल स्टेशन पर आप जबरदस्त बर्फबारी का मजा ले सकते हैं। स्कींग के दीवानों के लिए ये बेस्ट प्लेस साबित हो सकती है। यहां पर्यटन विभाग द्वारा हर साल विंटर स्पोर्ट्स कॉपिटिशन भी करवाया जाता है। जो देखने लायक है।
Long Weekends 2023: नवंबर में इन तारीखों पर मिल रही हैं छुट्टियां, देखें घूमने की जगहों की लिस्ट
[ad_2]
Source link