[ad_1]
सोनी का प्रीमियम स्मार्ट टीवी (Smart TV) लेने का सबसे शानदार मौका आ गया है। कंपनी की ऑफिशियल शॉपिंग वेबसाइट पर Sony Bravia 55 4K Ultra HD Smart LED Google TV KD-55X85K (Black) (2022 Model) को आप MRP से काफी सस्ते दाम में खरीद सकते हैं। इस टीवी की MRP 149,900 रुपये, लेकिन खास डील में आप इसे 37 पर्सेंट के डिस्काउंट के बाद 94,990 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके अलावा अगर आप ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड से EMI ट्रांजैक्शन करते हैं, तो आपको 7,500 रुपये तक का कैशबैक भी मिलेगा। इन दोनों ऑफर के साथ टीवी पर मिलने वाला टोटल डिस्काउंट 62,410 रुपये का हो जाता है।
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
टीवी में कंपनी 3840×2160 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 55 इंच का 4K Ultra HD डिस्प्ले दे रही है। यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। टीवी की पिक्चर क्वॉलिटी को और बेहतर बनाने के लिए इसमें X1 4K HDR प्रोसेसर, Triluminos Pro और डॉल्बी विजन के साथ 4K X Reality Pro भी दिया गया है। साथ ही कंपनी इस टीवी में मोशन फ्लो XR200 और ऑटो लो लेटेंसी मोड भी दे रही है।
दमदार साउंड के लिए इस टीवी में आपको 20 वॉट का साउंड आउटपुट मिलेगा। घर में थिएटर जैसा फील देने के लिए इसमें डॉल्बी ऐटमॉस ऑडियो भी दिया गया है। टीवी की साउंड क्वॉलिटी साउंड ऐंबिएंट ऑप्टिमाइजेशन से और जबर्दस्त हो जाती है। सोनी के इस गूगल टीवी में ओके गूगल, गूगल प्ले के अलावा क्रोमकास्ट, ऐपल एयरप्ले और बिल्ट-इन माइक जैसे ऑप्शन मिलेंगे।
4 हजार रुपये से कम में खरीदें 108MP कैमरे वाला फोन, 31 दिसंबर तक ऑफर
खास बात है कि यह टीवी ऐपल होम किट, एलेक्सा और ऑटो गेम मोड को भी सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको 4 HDMI पोर्ट, ब्लू रे प्लेयर्स, गेमिंग कंसोल और दो यूएसबी पोर्ट मिलेंगे। वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई और ब्लूटूथ वर्जन 4.2 दिया गया है।
(Photo: Insider)
[ad_2]
Source link