Thursday, March 13, 2025
Google search engine
HomeEducation & JobsSSC : दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती के नोटिफिकेशन में हुई बड़ी गलती,...

SSC : दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती के नोटिफिकेशन में हुई बड़ी गलती, फिर किया गया सुधार


ऐप पर पढ़ें

Delhi Police Constable Exam Date : एसएससी ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन जारी करने के कुछ देर बाद उसमें सुधार किया है। नोटिफिकेशन में आयोग ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का समय दिसंबर 2023 बताया जबकि कैलेंडर में परीक्षा तिथियां 14 नवंबर से 5 दिसंबर 2023 बताई गई थीं। शुक्रवार को नोटिफिकेशन जारी करने के कुछ देर बाद एसएससी ने गलती सुधारी और नोटिस जारी कर कहा कि दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव भर्ती परीक्षा 14 नवंबर से 5 दिसंबर 2023 के बीच ही होंगी। गौरतलब है कि जून माह में एसएससी ने घोषणा की थी कि दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव भर्ती के लिए परीक्षाएं 14 नवंबर, 16 नवंबर, 20 नवंबर, 21, 22, 23, 28, 30 नवंबर और 1 दिसंबर, 4 व 5 दिसंबर 2023 को आयोजित होंगी। 

कांस्टेबल के 7547 पदों के लिए 30 सितंबर तक करें आवेदन

दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) पुरुष व महिला भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुक्रवार से शुरू हो गए। कर्मचारी चयन आयोग ने 7547 पदों के लिए 30 सितंबर की रात 11 बजे तक आवेदन और फीस जमा करने का मौका दिया है। आवेदन पत्र में त्रुटि संशोधन के लिए तीन अक्तूबर से चार अक्तूबर की रात 11 बजे तक पोर्टल खुलेगा। 7547 पदों में से अनारक्षित वर्ग में 4555, एससी 1301, ईडब्ल्यूएस 810, ओबीसी 429 व एसटी के 452 पद शामिल हैं।

18 से 25 साल के अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। कम्प्यूटर आधारित परीक्षा में एक-एक अंक के 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इनमें से 50 प्रश्न सामान्य ज्ञान, 25 रीजनिंग, 15 न्यूमेरिकल एबिलिटी और दस प्रश्न कम्प्यूटर से जुड़े होंगे।

– योग्यता: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास

चयन – कंप्यूटर बेस्ड लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट

कांस्टेबल भर्ती के  शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी)  के नियम

पुरुष अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम लंबाई – 170 सेमी 

पुरुष अभ्यर्थियों के लिए सीना – 81 सेमी, फुलाकर – 85 सेमी 

महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम लंबाई – 157 सेमी 

कांस्टेबल भर्ती के पीईटी नियम

पुरुष –  6 मिनट में 1600 मीटर दौड़, 14 फीट लंबी कूद, 3.9 फीट ऊंची कूद

महिला – 8 मिनट में 1600 मीटर दौड़, 10 फीट लंबी कूद, 3 फीट ऊंची कूद



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments