Home Education & Jobs SSC : 3960 पदों पर होगी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी व डी भर्ती

SSC : 3960 पदों पर होगी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी व डी भर्ती

0
SSC : 3960 पदों पर होगी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी व डी भर्ती

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

SSC Exam 2023: स्टेनोग्राफर ग्रेड सी व डी भर्ती 2022 के तहत केंद्र सरकार के मंत्रालयों, विभागों एवं कार्यालयों में 3960 पदों पर चयन होगा। कर्मचारी चयन आयोग ने रिक्त पदों का ब्योरा शुक्रवार को जारी कर दिया। स्टेनोग्राफर ग्रेड सी के तहत 389 जबकि स्टेनोग्राफर ग्रेड डी के अंतर्गत 3571 पदों पर भर्ती होगी। स्टेनोग्राफर ग्रेड डी में सर्वाधिक 1092 पद सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेस में हैं। कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग में 1005 पद हैं।

भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक कार्यालय में स्टेनोग्राफर ग्रेड डी के 300 पद हैं। एसएससी ने इस भर्ती के लिए 20 अगस्त से सात सितंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन लिए थे। उस समय पदों की संख्या का जिक्र नहीं किया था। इसकी कम्प्यूटर आधारित परीक्षा 17 व 18 नवंबर को हुई थी। मध्य क्षेत्र के अधीन उत्तर प्रदेश व प्रयागराज में पंजीकृत 170896 अभ्यर्थियों में से 65431 (38.29 प्रतिशत) अभ्यर्थी शामिल हुए थे। 

[ad_2]

Source link