Thursday, February 6, 2025
Google search engine
HomeNationalSSC CAPF Constable Result: एसएससी सिपाही भर्ती 2022 में 46554 अभ्यर्थियों का...

SSC CAPF Constable Result: एसएससी सिपाही भर्ती 2022 में 46554 अभ्यर्थियों का चयन


ऐप पर पढ़ें

SSC CAPF Constable Result: कर्मचारी चयन आयोग ने सीएपीएफ (सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स) सिपाही भर्ती परीक्षा- 2022 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। अर्द्धसैनिक बलों के लिए 46554 का चयन हुआ है। सिपाही भर्ती की प्रक्रिया अक्तूबर 2022 से शुरू की थी। इसमें देशभर के 53,58,942 युवाओं ने आवेदन किया था। इसकी ऑनलाइन परीक्षा 10 जनवरी से 13 फरवरी 2023 तक हुई थी। परीक्षा का परिणाम आठ अप्रैल को आया जिसमें 3,70,998 अभ्यर्थी सफल हुए थे। 

सफल अभ्यर्थियों का शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) और शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी) सीआरपीएफ की निगरानी में मई 2023 में हुआ था। इसका परिणाम 30 जून को जारी किया जिसमें 93,228 अभ्यर्थी सफल हुए। मेडिकल 17 जुलाई से सात अगस्त के मध्य हुआ। सिपाही के रिक्त 49,590 पदों के सापेक्ष 46,554 का चयन हुआ है। इसमें महिलाओं के लिए रिक्त 5531 पदों के सापेक्ष 5117 और पुरुषों के लिए रिक्त 43,884 पदों के सापेक्ष 41,262 का चयन हुआ है। जबकि अलग-अलग कारणों से 3036 पद खाली रह गए हैं। चयनितों को अगले कुछ महीनों में नियुक्ति दी जाएगी।

597 पदों को रोका गया

इसके अलावा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरों में रिक्त 175 पदों के सापेक्ष 175 का चयन हुआ है। मणिपुर में हिंसा के चलते 597 पदों को रोका गया है। महिला वर्ग में 43 अभ्यर्थी अस्थाई अनफिट है, इनका फिर से मेडिकल होगा। वहीं कोर्ट में लंबित मामले के चलते 30 पुरुष अभ्यर्थियों का परिणाम रोका गया है। जांच के दौरान 1337 अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र संदिग्ध पाए जाने पर इनका परिणाम रोक दिया गया है। 

 



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments