Home Education & Jobs SSC CGL : आज जारी होंगे टियर-1 के मार्क्स, 158 तक पहुंची कटऑफ, 37000 पदों पर होगी भर्ती

SSC CGL : आज जारी होंगे टियर-1 के मार्क्स, 158 तक पहुंची कटऑफ, 37000 पदों पर होगी भर्ती

0
SSC CGL : आज जारी होंगे टियर-1 के मार्क्स, 158 तक पहुंची कटऑफ, 37000 पदों पर होगी भर्ती

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

SSC CGL Tier 1 Marks: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) आज सीजीएल 2022 टियर-1 के मार्क्स और फाइनल आंसर-की जारी करेगा। कुछ दिनों पहले इसका रिजल्ट जारी किया गया था जिसमें साढ़े तीन लाख से अधिक अभ्यर्थी सफल हुए थे। सफल और असफल परीक्षार्थी ssc.nic.in पर जाकर अपना स्कोर कार्ड चेक कर सकेंगे। आयोग ने 01 दिसंबर से 13 दिसंबर 2022 तक ऑनलाइन मोड में इस भर्ती परीक्षा का आयोजन किया था। इसके जरिए केंद्र सरकार के विभागों में लगभग 37 हजार पदों पर नियुक्ति होंगी। देश भर से करीब 31 लाख युवाओं ने इस भर्ती का फॉर्म भरा था।

अभ्यर्थियों के मार्क्स के आधार पर उन्हें टियर-2 के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर और असिस्टेंट अकाउंट्स ऑफिसर (लिस्ट-1), जूनियर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर (जेएसओ) (लिस्ट-2) व एएओ व जेएसओ के अलावा अन्य पदों के लिए (लिस्ट-3), तीन अलग अलग कटऑफ जारी की गई है। कई शिफ्टों में एग्जाम के चलते मार्क्स नॉर्मलाइज्ड किए गए हैं। अनारक्षित वर्ग के लिए मिनिमम क्वालिफाइंग मार्क्स 30 फीसदी, ओबीसी व EWS के लिए 25 फीसदी और अन्य सभी वर्गों के लिए 20 फीसदी तय किए गए थे।

असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर पदों के लिए, असिस्टेंट अकाउंट्स ऑफिसर (लिस्ट-1) कटऑफ0

इस कैटेगरी में कुल 25071 पास हुए। 

श्रेणी     कट-ऑफ मार्क्स     उम्मीदवार उपलब्ध 


एससी     137.54533             4832

एसटी     131.03984              2325

ओबीसी     152.92049               8469

ईडब्ल्यूएस     154.80185     3485

अनारक्षित     158.36560               4776*

ओएच     128.59598               435

एचएच     96.45331               382

पीडब्ल्यूडी-अन्य 72.79273      367

कुल —             25071


जूनियर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर (जेएसओ) (लिस्ट-2) की कटऑफ

इस कैटेगरी में कुल 1149 पास हुए। 

श्रेणी     कट-ऑफ मार्क्स     उम्मीदवार उपलब्ध


एससी     150.55987                455

एसटी     150.32888             123

ओबीसी     167.19245                421

ईडब्ल्यूएस     169.35896              150

कुल —             1149

एएओ व जेएसओ के अलावा अन्य पदों के लिए (लिस्ट-3) कटऑफ- 

इस कैटेगरी में कुल 360432 पास हुए।

कटऑफ

श्रेणी     कट-ऑफ मार्क्स     उम्मीदवार उपलब्ध


एससी     89.08864               70739

एसटी     77.57858                35769

ओबीसी     114.27651               98518

ईडब्ल्यूएस     102.35275            53277

अनारक्षित     114.27651                73065*

ईएसएम     40.00000             16444

ओएच     70.69038                5717

एचएच    40.00000                  2803

वीएच     40.00000                 3175

पीडब्ल्यूडी-अन्य 40.00000       925

कुल —             360432

सीजीएल टियर-2 का आयोजन 7 मार्च से

सीजीएल टियर-2 की परीक्षा 2 मार्च 2023 से 7 मार्च 2023 के बीच होनी है। जल्द ही इसके एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। आयोग ने कहा है कि 22 फरवरी को मार्क्स के साथ साथ टियर-1 की फाइनल आंसर-की भी जारी की जाएगी। मार्क्स 8 मार्च 2023 तक उपलब्ध रहेंगे।

आपको बता दें कि सीजीएल भर्ती में अभी तक तीन चरण (टीयर-1, 2 और 3) होते थे लेकिन अब दो ही चरण होंगे। खास बात यह है कि तीन चरणों की परीक्षा के बाद होने वाली दक्षता परीक्षा यानी डेटा इंट्री स्पीड टेस्ट भी अब दूसरे चरण की परीक्षा के साथ ही हो जाएगा। जिससे भर्ती प्रक्रिया में लगने वाला समय काफी हद तक कम हो जाएगा।

[ad_2]

Source link