[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
SSC CGL Tier 1 Exam 2023: एसएससी की ओर से सीजीएल 2023 टीयर वन परीक्षा गुरुवार को पूरी हो गई। उत्तर प्रदेश और बिहार के 15 शहरों में आयोजित परीक्षा में 51 फीसदी अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा में अभ्यर्थियों की सबसे अधिक उपस्थिति प्रयागराज और झांसी में दर्ज की गई। प्रयागराज में 57.80 और झांसी में 55.41 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।
एसएससी की ओर से कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल 2023 टीयर वन परीक्षा के लिए यूपी और बिहार यानी मध्य क्षेत्र से कुल 6,61182 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे। इनमें से 3,38,299 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। वहीं बिहार के विभिन्न शहरों में परीक्षा के लिए पंजीकृत 173394 अभ्यर्थियों में से 91372 यानी 52.70 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।
एसएससी के क्षेत्रीय निदेशक राहुल सचान के मुताबिक सीजीएल 2022 टीयर वन के मुकाबले 2023 की परीक्षा में अभ्यर्थियों की संख्या कम होने के पीछे बड़ा कारण पदों की संख्या में कमी रही। विदित हो सीजीएल 2022 में 36 हजार और 2023 में 7500 ही पद हैं।
कहां कितने अभ्यर्थी
आगरा में 41615 अभ्यर्थियों में से 20155 यानी 48.43 प्रतिशत, प्रयागराज में 75208 में 43469 यानी 57.80, बरेली में 31815 में 14284 यानी 45.21 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। इसी प्रकार गोरखपुर में 18481 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। इसमें से 8851 यानी 47.89 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।
[ad_2]
Source link