Home Education & Jobs SSC CGL 2023 परीक्षा 14 जुलाई से, ध्य क्षेत्र में 6.61 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल

SSC CGL 2023 परीक्षा 14 जुलाई से, ध्य क्षेत्र में 6.61 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल

0
SSC CGL 2023 परीक्षा 14 जुलाई से, ध्य क्षेत्र में 6.61 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

SSC Exam 2023: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जाम (सीजीएलई) 2023 में उत्तर प्रदेश और बिहार के 6,61,156 अभ्यर्थी शामिल होंगे। पूरे देश में 24,80,995 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। मध्य क्षेत्र की ओर से 14 से 27 जुलाई तक दोनों राज्यों के 55 केंद्रों पर परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा 14, 17, 18, 19, 20, 21, 24, 25, 26 और 27 जुलाई को प्रतिदिन चार पालियों सुबह नौ से दस बजे, 11:45 से 12:45 बजे, 2:30 से 3:30 बजे और 5:15 से 6:15 बजे तक कराई जाएगी। मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक राहुल सचान का कहना है कि अभ्यर्थियों के स्टेटस वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं और प्रवेश पत्र परीक्षा से चार दिन पहले उपलब्ध होंगे।

प्रयागराज, लखनऊ व पटना में सर्वाधिक केंद्र

मध्य क्षेत्र के अधीन यूपी और बिहार के 15 शहरों में सीजीएलई 2023 कराई जाएगी। दोनों राज्यों में प्रयागराज, लखनऊ और पटना में सर्वाधिक आठ-आठ केंद्र बनाए गए हैं। आगरा के तीन केंद्रों पर 41615 अभ्यर्थी, आरा एक केंद्र 8580, बरेली एक केंद्र 31814, भागलपुर दो केंद्र 7649, गोरखपुर दो केंद्र 18480, झांसी दो केंद्र 15244, कानपुर छह केंद्र 87525, लखनऊ आठ केंद्र 9101, मेरठ दो केंद्र 40909, मुजफ्फरपुर तीन केंद्र 42794, पटना आठ केंद्र 97030, प्रयागराज आठ केंद्र 75204, पूर्णिया एक केंद्र 17333, सीतापुर एक केंद्र 7800 जबकि वाराणसी के सात केंद्रों पर 78168 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। 

[ad_2]

Source link