
[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
SSC CGL Result Direct Link : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने सीजीएल टियर-1 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षार्थी ssc.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। सफल और असफल अभ्यर्थियों के मार्क्स 22 फरवरी 2023 को जारी होंगे। आयोग ने 01 दिसंबर से 13 दिसंबर 2022 तक ऑनलाइन मोड में इस भर्ती परीक्षा का आयोजन किया था। इसके जरिए केंद्र सरकार के विभागों में लगभग 37 हजार पदों पर नियुक्ति होंगी। देश भर से करीब 31 लाख युवाओं ने इस भर्ती का फॉर्म भरा है।
आपको बता दें कि सीजीएल भर्ती में अभी तक तीन चरण (टीयर-1, 2 और 3) होते थे लेकिन अब दो ही चरण होंगे। खास बात यह है कि तीन चरणों की परीक्षा के बाद होने वाली दक्षता परीक्षा यानी डेटा इंट्री स्पीड टेस्ट भी अब दूसरे चरण की परीक्षा के साथ ही हो जाएगा। जिससे भर्ती प्रक्रिया में लगने वाला समय काफी हद तक कम हो जाएगा।
मध्य क्षेत्र के अधीन उत्तर प्रदेश और बिहार में पंजीकृत 924110 अभ्यर्थियों में से 464583 (50.27 प्रतिशत) उपस्थित रहे। जबकि 459527 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। उत्तर प्रदेश में पंजीकृत 673638 में से 324427 (48.16 फीसदी) जबकि बिहार में 250472 में से 140156 (55.96 प्रतिशत) उपस्थित रहे।
[ad_2]
Source link