Home Education & Jobs SSC CGL Tier 2 Admit card : जारी हुआ टियर-2 एडमिट कार्ड, Direct Link, समझें पूरा एग्जाम पैटर्न

SSC CGL Tier 2 Admit card : जारी हुआ टियर-2 एडमिट कार्ड, Direct Link, समझें पूरा एग्जाम पैटर्न

0
SSC CGL Tier 2 Admit card : जारी हुआ टियर-2 एडमिट कार्ड, Direct Link, समझें पूरा एग्जाम पैटर्न

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

SSC CGL Tier 2 Admit card : कर्मचारी चयन आयोग ( एसएससी ) ने सीजीएल भर्ती 2022 के टियर -2 एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षार्थी अपने अपने रीजनल एसएससी वेबसाइट पर जाकर इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं। सीजीएल टियर-2 की परीक्षा 2 मार्च 2023 से 7 मार्च 2023 के बीच होनी है। इससे पहले आयोग ने टियर-1 परीक्षा के पेपर-1 का पैटर्न जारी किया था। टियर-2 का पेपर-1 दो सेशन में आयोजित होगा। सेशन-1 और सेशन-2। सेशन-1 को तीन सेक्शन में बांटा गया है। सेक्शन 1 के दो मॉड्यू होंगे- मॉड्यूल-1 (मैथमेटिक्स एबिलिटी) और मॉड्यूल-II (रीजनिंग व जनरल इंटेलिजेंस)। इस सेक्शन को पूरा करने के लिए अभ्यर्थियों को एक घंटे का समय मिलेगा। एक घंटे के बाद यह सेक्शन ऑटोमेटिकली बंद हो जाएगा। 

ए़डमिट कार्ड डायरेक्ट लिंक

सेक्शन-1 के पूरा होने के तुरंत बाद सेक्शन-2 के दो मॉड्यूल-  मॉड्यूल- I (इंग्लिश लैंग्वेज एंड कॉम्प्रिहेंशन) और मॉड्यूल- II (जनरल अवेयरनेस) शुरू होंगे। सेक्शन-2 भी एक घंटे के लिए होगा और एक घंटा पूरा होते ही यह सेक्शन अपने आप बंद हो जाएगा।

सेक्शन-3 में दो मॉड्यूल होंगे। सेक्शन-2 के खत्म होने के तुरंत बाद सेक्शन-3 का मॉड्यूल-I (कंप्यूटर नॉलेज टेस्ट) शुरू होगा और यह 15 मिनट का होगा। सेक्शन-3 के मॉड्यूल-I के पूरा होने पर, सेशन-1 समाप्त हो जाएगा।

– सेशन-1 के खत्म होने के बाद उम्मीदवारों को सेशन-2 के लिए री-रजिस्ट्रेशन कराना होगा जिसके लिए उन्हें ब्रेक दिया जाएगा। 

–  सेक्शन-3 का मॉड्यूल-2 (डेटा एंट्री स्पीड टेस्ट) सेशन-2 में आयोजित किया जाएगा। यह 15 मिनट का होगा। 

आपको बता दें कि एसएससी सीजीएल 2022 के जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों व विभागों में करीब 37000 पदों पर भर्ती की जाएगी। सीजीएल टियर-1 का रिजल्ट जारी किया जा चुका है। 

[ad_2]

Source link